Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 11, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी के खिलाफ एक महिला के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने और मारपीट करने का मामला दर्ज किया है*।

उत्तर प्रदेश के नोएडा पुलिस ने भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी के खिलाफ एक महिला के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने और मारपीट करने का मामला दर्ज किया है। श्रीकांत त्यागी भाजपा के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य के रूप में जाने जाते हैं। श्रीकांत त्यागी पर कथित तौर पर एक हाउसिंग सोसाइटी के अंदर एक महिला के साथ मारपीट करने और गालियां देने का आरोप है। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अब नोएडा पुलिस मामले में केस दर्ज कर, जांच कर रही है।

यह घटना नोएडा के सेक्टर-93बी में ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी की है। रिपोर्ट के मुताबिक ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में जब महिला ने नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए श्रीकांत त्यागी द्वारा कुछ पेड़ लगाने का विरोध किया। वहीं श्रीकांत त्यागी का दावा है कि वह ऐसा कर सकते हैं, वो उनके अधिकारों में था।

घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर कई बार साझा किए गए, जिनमें से एक में श्रीकांत त्यागी को कथित तौर पर अपशब्दों और गाली का इस्तेमाल करते और महिला के साथ मारपीट करते हुए दिखाया गया है। श्रीकांत त्यागी महिला के पति के लिए भी अपशब्द कहते हुए नजर आ रहे हैं और उनके बारे में भी अपमानजनक टिप्पणी की है।

श्रीकांत त्यागी ने कथित तौर पर सोसाइटी पार्क पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया था, जिससे अन्य निवासियों को असुविधा होती थी। पार्क के अवैध कब्जे पर उन्हें नोटिस दिया गया था लेकिन श्रीकांत ने कथित तौर पर ऐसा करने से इनकार कर दिया और अपने लाभ के लिए अपनी स्थिति का इस्तेमाल करने की कोशिश की। जब महिला ने इस बारे में श्रीकांत त्यागी से बात करने की कोशिश की, तो वह कथित तौर पर अपना आपा खो बैठा और गाली-गलौज करने लगा। महिला ने इसका विरोध किया तो त्यागी ने कथित तौर पर महिला को धक्का दे दिया। घटना को मौके पर मौजूद लोगों ने फोन में कैद कर लिया और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) अंकिता शर्मा ने पीटीआई को बताया, ‘श्रीकांत त्यागी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (किसी भी महिला पर हमला या आपराधिक बल का उपयोग, अपमान करने का इरादा या यह जानने की संभावना है कि वह उसकी शील भंग करेगा) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की उचित जांच के बाद आरोप जोड़े जा सकते हैं।’

इस बीच, पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, एक स्थानीय भाजपा पदाधिकारी ने कहा कि श्रीकांत त्यागी पार्टी की नोएडा इकाई से जुड़े नहीं हैं और यहां कोई पद नहीं है। भाजपा पदाधिकारी ने पीटीआई के हवाले से कहा, ‘उनका कार्य क्षेत्र गाजियाबाद है और वह केवल इस सोसाइटी में यहां रहते हैं।