*सुबह 3 बजे किसी ने किया था कॉल,हत्या के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन*
बिहार में आए दिन विभिन्न जिलों से अपराध की घटना सामने आ रही है। पिछले तीन दिनों में नांलदा ज़िले से दो हत्या की खबर सामने आ चुकी है। ताज़ा मामला राजगीर का बताया जा रहा है, जहां अज्ञात शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि बाद में शव की शिनाख्त सुबोध यादव के रूप में हुई। मिली जानकारी के मुताबिक सुबोध यादव सिलाव थाना क्षेत्र हालिमचक गांव का रहने वाला था।

सुबोध यादव का शव राजगीर के नई पोखर के पास से मिला था। ग्रामीणों ने बताया कि सुबोध यादव ज़मीन की ख़रीद बिक्रि करता था। वहीं परिजनों ने बताया कि ज़मीन की ख़रीद बिक्री में उसका एक पार्टनर भी था। उसके साथ कुछ विवाद भी हुआ था। शुक्रवार की सुबह तीन बजे उसे कॉल कर किसी ने बुलाया और उसके बाद ही हत्या हो गई।राजगीर थाना और सिलाव थाना की पुलिस घटना के बाद हालिमचक गांव पहुंची और मामले में जुट गई। वहीं यह भी पता चला है कि सुबोध यादव शराब का कारोबार भी करता था। इस मामले में पुलिस उसे गिरफ्तार भी कर चुकी थी।

पुलिस सब पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है। हत्या के विरोध में परिजन और ग्रामीणों ने सिलाव तीन मुहानी को कई घंटों तक जामकर हंगामा किया। इसके साथ ही हत्या आरोपी के जल्द से जल्द गिरफ़्तार करने की मांग भी की। वहीं पीड़ित परिवार को मुआवज़ा देने की भी मांग की। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ़्तार करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
पुलिस की मानें तो विवाद के वजह से ही सुबोध की हत्या हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के रिकॉर्ड में सिलाव थाना क्षेत्र के हालिमचक गांव का रहने वाला सुबोध यादव शराब के कारोबार में भी संलिप्त था इसके साथ ही वह प्रोपर्टी डिलिंग का काम भी करता था। हर बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।


More Stories
समई पंचायत में खुलेआम वोट खरीदने का आरोप, कमल धावा से बंटी शराब
साउथ बस्तर पामेड़ में सरेंडर नक्सली पर मुखबिरी का आरोप लगाकर नक्सलियों ने की हत्या.
दिनांक 25.12.2025 *खरगोन पुलिस ने सराफा व्यापारी से धोखाधड़ी कर नकली सोना-चाँदी के आभूषण देकर असली आभूषण एवं नगदी लेकर फरार होने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया*