Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

राजराजेश्वरी दरबार में आयोजित होने वाले मेलों में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम ने इस अधिकारी को सौंपी जिमेदारी।


प्रतिवर्ष भादौ माह के सोमबार में राजराजेश्वरी हिडायला दरवार में आयोजित होने वाले परम्परागत मेलों में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए डबरा एसडीएम प्रदीप कुमार शर्मा ने नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिका मजिस्ट्रेट तहसील डबरा दिव्यदर्शन शर्मा को जिमेदारी सौंपी है।

ग्वालियर/डबरा:- तहसील के गिजोर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजराजेश्वरी हिडायला दरबार में भादो माह में के प्रति सोमवार आयोजित होने वाले परंपरागत मेलों में उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने एवं फैलने वाली कानूनी अव्यवस्थाओं से निपटने के लिए डबरा एसडीएम प्रदीप कुमार शर्मा ने तहशील के नायब तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट दिव्यदर्शन शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी है।

गौरतलब है कि राजराजेश्वरी हिडायला दरबार में भादो माह में आयोजित होने वाले मेले पुरानी परंपरा अनुसार आयोजित होते चले आ रहे हैं, जहां राजराजेश्वरी कुंवर महाराज के दरबार में देश दुनिया के कोने कोने से लाखों श्रद्धालु कुंवर महाराज का आशीर्वाद लेने आते हैं,भादौ माह के प्रति सोमबार आयोजित होने वाले मेले में श्रद्धालुओं की संख्या लाखों तक पहुंच जाती है जिसे नियंत्रित कंरना कभी कभी तो मुश्किल हो जाता है, दुर्गम पहाड़ी स्थान पर बने दरबार में कभी कभी हादशे भी हो जाते है, ऐसी ही होने वाली अनहोनियों को रोकने के लिए एवं कानून व्यवस्था शांति बनाए रखने के लिए दिव्यदर्शन शर्मा को अपना प्लान तैयार करना होगा इस बार भादो माह में कुल चार सोमवार हैं जिनमें मेले आयोजित किए जाने हैं पहला सोमवार 15,08,2022 को दुशरा 22,08,2022 तिशरा 29,08,2022, और अंतिम एवं चौथा सोमबार दिनांक 05,09,2022 को है जिनमे मेले आयोजित होने है।