
सेना भर्ती कार्यालय, ग्वालियर द्वारा 7 से 16 अक्टूबर तक सागर के इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय परिसर में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया गया है। इस रैली में पन्ना जिले के युवा भी शामिल हो सकते हैं। उम्र सीमा साढ़े 17 से 21 वर्ष निर्धारित है। रैली में शामिल होने के लिए 5 अगस्त से ऑनलाइन पंजीयन शुरू हो गए हैं।
आगामी 3 सितम्बर तक वेबसाइट ज्वाइन इंडियन आर्मी डॉट एनआईसी डॉट इन पर पंजीयन कराया जा सकता है। दूरभाष क्रमांक 0751-2466414 पर कॉल कर अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल संतोष कुमार से मिली जानकारी के अनुसार सेवा संबंधित अधिनियम के तहत उम्मीदवारों को प्रशिक्षण अवधि सहित 4 साल की सेवा अवधि के लिए भर्ती किया जाएगा।
भर्ती प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मौजूदा प्रशिक्षण केन्द्र में ही सैन्य प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रथम वर्ष में लगभग 4 लाख 76 हजार और अंतिम वर्ष में लगभग 6 लाख 92 हजार तक का वार्षिक पैकेज निर्धारित है।इसके अतिरिक्त अग्निवीर को मासिक वेतन से 30 प्रतिशत योगदान और सरकार द्वारा समान राशि के योगदान के बाद सेवानिवृत्त होने पर लगभग 11 लाख 71 हजार रूपये की राशि मिलेगी।
मृत्यु और अपंगता की स्थिति में मुआवजा राशि भी निर्धारित की गई है। कार्यकाल पूरा होने पर अग्निवीर सेवानिधि के हकदार होंगे। 4 साल की सेवा के बाद 25 प्रतिशत अग्निवीरों को नियमित कैडर में भर्ती होने पर नियमित सैनिक की तरह निर्धारित वेतन मिलेगा। इसके अतिरिक्त मौजूदा नियमों के अनुसार पेंशन की पात्रता भी होगी। 75 प्रतिशत अग्निवीरों को सेवामुक्ति के बाद पुलिस और अर्धसैनिक बल की नौकरी में वरीयता प्रदान की जाएगी।

More Stories
आत्म निर्भर भारत अभियान में छात्राओं को कर रहे प्रशिक्षित*
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी