हर घर तिरंगा अभियान से लोगों में होगा देशभक्ति की भावना का संचार-अतुल रमेश पाठक
भिंड भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा है कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मनाए जाने वाले हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से लोगों में देशभक्ति की भावना का संचार होगा और लोगों को देश के प्रति अपने कर्तव्य का एहसास होगा। अतुल रमेश पाठक ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के आह्वान पर मध्य प्रदेश के हर जिले में 9 से 11 अगस्त को तिरंगा बाइक रैली कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा और 13 से 15 अगस्त को हर मंडल पर युवा मोर्चा हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर घर पर तिरंगा फहराने के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आजादी के अमृत महोत्सव के विजन को देश में उत्साह और उमंग के साथ पूरा किया जा रहा है। जैसे-जैसे स्वतंत्रता दिवस नजदीक आ रहा है, वैसे वैसे देश व प्रदेश सहित जिला में हर घर तिरंगा अभियान से आमजन में जोश व उत्साह बढ़ने लगा है। हमारे देश का हर वर्ग इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने को उत्साहित है।
अतुल रमेश पाठक ने बताया कि हमारी शिवराज सरकार, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने कहा है की हर जिले की प्रशासन की ओर से हर घर तिरंगा अभियान में आमजन की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754
More Stories
अब फर्जी पत्रकारों पर होगी कारवाई जिसमे यूट्यूबरो की खेर नही
भिण्ड के सूरज बघेल का म.प्र. लीग की चंबल घड़ियाल टीम में चयन।
मालनपुर गरीब कन्या की शादी में 15000 कैसे कपड़े कन्यादान में दिया