ब्लॉक ब्यूरो अर्चित चौकीकर


आठनेर थाना क्षेत्र के ग्राम बिसनुर में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं के बाहर निकाला। मृतक युवक की शिनाख्त ग्राम सिरडी निवासी सतीश उर्फ दुल्या मालवीय के रूप में कई गई है। जानकारी के अनुसार युवक शुक्रवार सुबह 9 बजे कालेज जाने का कहकर घर से निकला था। जिसका शनिवार दोपहर को शव कुएं में मिला है। युवक बिसनुर छत्रपति शिवाजी महाराज स्कूल में चपरासी के पद पर पदस्थ था। युवक ने आत्महत्या किया उसकी हत्या की गई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो पाएगा।
फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

More Stories
समई पंचायत में खुलेआम वोट खरीदने का आरोप, कमल धावा से बंटी शराब
साउथ बस्तर पामेड़ में सरेंडर नक्सली पर मुखबिरी का आरोप लगाकर नक्सलियों ने की हत्या.
दिनांक 25.12.2025 *खरगोन पुलिस ने सराफा व्यापारी से धोखाधड़ी कर नकली सोना-चाँदी के आभूषण देकर असली आभूषण एवं नगदी लेकर फरार होने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया*