मनावर से पाटीदार
सिंगाजी गौशाला की बैठक महिलाओ दवारा हुई ।
स्वाभिमान को जगाने , इच्छा शक्ति को मजबूत करने के लिए तथा महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए महिलाओं द्वारा सिंगाजी गौशाला वायल का संचालन पुर्व मे अपने हाथो मे लिया था।। । जो सही रूप से संचालित हो रहा है।
मातृ शक्ति वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष श्रीमति पुष्पा पाटीदार की उपस्थिति मे सिंगाजी गौशाला की बैठक माॅ चामुण्डा मंदिर मे हुई। उन्होंने अपने साथ तमाम महिलाओं को जोड़कर गौशाला में बैठके, भजन-गीत, पुर्णिमा एवम अमावस्या पर भंडारा के कार्यक्रम करवाये तथा राधा- कृष्ण का मंदिर भी बनवाया। कई बाधाएं ,अड़चन एवं चुनौती का सामना किया। फिर भी सुचारू रूप से गौशाला का संचालन हो रहा है ।
बैठक मे निम्न मुद्दो पर विचार -विमर्श किया गया। गौशाला का शासन द्वारा पंजीयन करवाना, 15 रोज में एक बार बैठक करना ,लाईट एवम गायो के लिए पानी, चारे की व्यवस्था के लिए चर्चा हुई।
महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह एक अच्छा कदम है। महिलाऐ खुद को कमजोर न समझे, यह सबसे जरूरी चीजे है । बैठक मे अध्यक्ष श्रीमति सरोज खण्डेलवाल, उपाध्यक्ष पिंकी वास्केल, सचिव पुष्पा पाटीदार, कोषाध्यक्ष उषा जोहरी, सहसचिव माया सोनी,जीवन सोनी, मन्जु , सयाणी बाई,पिंकी वास्केल , ज्योति सोनी, राधिका, पिंकी सोनी एवम अन्य सदस्य महिलाऐ उपस्थित थी।


More Stories
होली पर्व के पूर्व बडी मात्रा में अवैध लकड़ी की जप्ती
धाकड़ समाज निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति बारह गाँव क्षेत्र राजोद की बैठक सम्पन्न हुई ।
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*