
मनावर
चतुर्मास के पावन पर्व पर तथा भारत की एकात्मकता और जन जातिय संस्कृति को बडावा देने के लिए श्रावण मास मे धार्मिक गतिविधियो के मद्देनजर रखते हुए विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-199 मनावर के लाडले, चहेते तथा प्रज्ञाजनो के हितैषी डा . हिरालाल जी अलावा द्वारा नर्मदा के उत्तरी तट से जल लेकर प्राचीनतम बंकनाथ अटल दरबार शिव मंदिर मे ज लाभिषेक कर पूजन अर्चन कर कावड यात्रा प्रारंभ की।
भारी संख्या मे जन जातिय समुदाय के साथ कावड को लेकर बोहरा गली,गणेश मंदिर, मालवी चौपाटी, क्रांति चौपाटी,बस स्टैंड, वी. आय.पी . चौराहा ,शनि मंदिर, सनमोड होते हुए पाण्डवो द्वारा निर्मित प्राचीनतम शिव मंदिर देवरा पहुंची।जहाॅ पर जलाभिषेक किया गया।जगह-जगह पुष्पो की वर्षा की गई।तथा स्वागत किया गया। संत शिरोमणी श्री श्री योगेश महाराज श्रीधाम बालीपुर की उपस्थिती मे शिव जी की आरती की गई।तत्पश्चात सुन्दरकाण्ड कर भण्डारा हुआ।विधायक महोदय द्वारा जन समुदाय को संबोधित भी किया ।

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*