Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*ग्वालियर पुलिस ने दो तस्करों के पास से 44 किलोग्राम गांजा कीमती 04 लाख 40 हजार रूपये का किया बरामद*

*ग्वालियर। दिनांक 08.08.2022* – ग्वालियर पुलिस द्वारा *पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी(भापुसे)* के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थो की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही है। दिनांक 07.08.2022 को पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि दो संदिग्ध व्यक्ति गांजा बैचने के लिये भूमिया बाबा की पहाड़ी के पास, ए.बी. रोड़ बड़ागांव हाईवे पर दो बोरियां लिये खड़े हुए हैं। उक्त सूचना पर से पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने *अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया* को थाना मुरार की पुलिस टीम को सूचना की तस्दीक कर गांजा तस्करों को पकड़ने हेतु निर्देश किया गया। अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) द्वारा गंाजा तस्कर को पकड़े के लिये थाना मुरार की पुलिस टीम को लगाया।

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशानुसार *सीएसपी मुरार ऋषिकेश मीणा,भापुसे* के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुरार निरीक्षक शैलेन्द्र भार्गव के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर के बताये गये स्थान भूमिया बाबा की पहाड़ी के पास, ए.बी. रोड़ बड़ागांव हाईवे पर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर दो संदिग्ध व्यक्ति हाथ में प्लास्टिक की बोरियां लिये हुए दिखाई दिये, पुलिस को देखकर उक्त संदिग्ध बदमाशों ने भागने का प्रयास किया। जिन्हे पुलिस टीम द्वारा घेरांबदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये बदमाशों ने पूछताछ में अपने आप को पटना व पूर्वी चम्पारण(बिहार) का रहने वाला बताया। पुलिस टीम द्वारा जब बदमाशों के पास मिली बोरियों की तलाशी ली गई तो उसमें गांजा भरा हुआ पाया गया। तौल करने पर एक बोरी में *21.5 किलोग्राम गांजा एवं दूसरी बोरी में 22.5 किलोग्राम गांजा कुल मात्रा 44 किलोग्राम कीमती 04 लाख 40 हजार रूपये का गांजा* दोनों संदिग्धों के पास से विधिवत् जप्त किया गया। पकड़े गये गांजा तस्करों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह ट्रेन से रेल्वे स्टेशन पर उतरे थे, लेकिन रेल्वे स्टेशन पर पुलिस की चैकिंग को देखकर पकड़े जाने के डर से वहां से भाग निकले। थाना मुरार में पकड़े गये गांजा तस्करों के खिलाफ अप0क्र0 696/22 धारा 8/20 एनडीपीएस का प्रकरण पंजीबद्व कर विवचेना में लिया गया है। पकड़े गये गांजा तस्करों से पुलिस टीम द्वारा गंाजे के संबंध में पूछताछ की जा रही है। ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ जीरो टोलरेंस नीति के तहत प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

*जप्त मशरूका:* 44 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 04 लाख 40 हजार रूपये।

*सराहनीय भूमिका:* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मुरार निरीक्षक शैलेन्द्र भार्गव, उनि0 के0के0 पाराशर, मुकुल यादव, प्रआर0 मकरंद सिंह तोमर, आरक्षक योगेन्द्र सिकरवार, योगेन्द्र गुर्जर, नीरज यादव, पंकज तोमर, दिनेश राजावत, राजू मोंगिया आरपीएफ ग्वालियर टीम- उनि0 रविन्द्र सिंह राजपूत, प्रआर0 अनिल कुमार सिंह, दीपेन्द्रसिंह भदौरिया, आर0 राजकुमार सिंह तोमर, शकील खान, भानचन्द्र अनुरागी की सराहनीय भूमिका रही।