Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बुद्ध नाथ चोहान रिपोर्टर


थाना उमरेठ की कन्हारगांव पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत परसोली के खांकर मोहल्ले में ग्राम पंचायत तिगाई के तिघरा निवासी विशोक पिता रामू यादव का शव पगडंडी रास्ते में पडा मिला सूचना मिलने पर उमरेठ थाना प्रभारी राकेश सिंह बघेल एवं कन्हरगांव चौकी प्रभारी प्रकाश सनोडिया मौके पर पहुंचकर शव का निरीक्षण पंचनामा तैयार कर शव को पीएम करा कर परिजनों को सुपुर्द किया गया है परिजनों ने बताया मृतक विशोक यादव शराब पीने का आदी था अपने गांव से बाहर छिंदवाड़ा में किराए से रहता था और मजदूरी करता था वहीं पर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ जीवन यापन कर रहा था इसी सप्ताह अपने गांव घर वापस आया था 8 अगस्त को घर से आता हूं कह कर बाहर गया था किंतु साम को घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने सोचा मोहल्ले में कहीं रुक गया होगा की पूरी रात बारिश भी बहुत हो रही थी दूसरे दिन 9 अगस्त को सुबह रास्ते में मृत अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई कन्हरगांव पुलिस चौकी प्रभारी प्रकाश सनोडिया ने बताया रामू यादव तिघरा निवासी ने रिपोर्ट दर्ज कराई हैं कि मेरा पुत्र विशोक यादव का शव परसोली के खांकर मोहल्ले की पगडंडी रास्ते में मिला है पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव का निरीक्षण करते हुए परिजनों एवं मोहल्ले के निवासियों से पूछताछ कर ब्यान दर्ज की है और मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है