
हर घर तिरंगा अभियान -श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय टिमरनी के निर्देशानुसार आज दिनांक 10/ 8/ 2022 को रहटगांव थाना प्रभारी मनोज कुमार उइके के मार्गदर्शन में रहटगांव बस स्टैंड क्षेत्र में हर घर तिरंगा अभियान के प्रचार प्रसार हेतु समस्त पुलिस स्टाफ रहटगांव के द्वारा ग्रामीणों को तिरंगा भेंट कर तिरंगा यात्रा निकाली गई।



रहटगांव थाना प्रभारी श्री उइके ने जानकारी देते हुए बताया आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में आगामी कार्यक्रमों में

रहटगांव पुलिस के द्वारा मोटरसाइकिल रैली, तिरंगा पदयात्रा ,आजादी में योगदान देने वाले महापुरुषों पर आधारित क्विज प्रतियोगिता, एवं तिरंगे के महत्व, तिरंगा रथ यात्रा ,जैसे विभिन्न कार्यक्रम आगामी 15 अगस्त तक आयोजित किए जाएंगे।


मोहर्रम के पावन पर्व पर रहटगांव में आयोजित कार्यक्रम स्थल पर आपसी सौहार्द्र एवं कानून व्यवस्था हेतु टिमरनी एसडीओपी श्रीमती पूजा पटेल, रहटगांव थाना प्रभारी मनोज कुमार उइके व पुलिस स्टाफ के द्वारा शांति व सुरक्षा की दृष्टि से कानून व्यवस्था चाक-चौबंद की गई जिससे मोहर्रम पर्व का कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा✍

More Stories
आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ ‘‘विद्यारम्भ समारोह’’
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन