Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

हरदा जिले में संचालित अवैध धंधो की खबरें आए दिन जिले के वरिष्ठ पत्रकारों के माध्यम से सुर्खियों में देखने को मिल जाती है । लेकिन खबरें सुर्ख़ियों में आने की वजह बिल्कुल साफ है, चौथा स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकारिता जगत में कई नामचीन और दिग्गज पत्रकार जिले में कार्यरत हैं , पत्रकार समाज में व्याप्त अच्छाइयों एवं बुराइयों को जनता के सामने आईने की तरह रखता है, यही उसका कर्तव्य कहता है , जिसे कम लोग ही निभा पा रहे हैं।

जिले में बढ़ते अवैध धंधों पर अंकुश लगाने का काम जिला प्रशासन के अधीन है ।लेकिन अंकुश लगाने वाले ही अगर संरक्षण देने लग जाएं तो क्या होगा ।

जिसके चलते जिला मुख्यालय से लगे प्रत्येक गांव में अवैध शराब दुकाने , गांजा अफीम और पाउडर से लेकर और ना जाने क्या-क्या नशे का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है।

जिले के टिमरनी, सोडलपुर, रहटगांव, टेमागांव, सिराली मगरदा जैसे दर्जनों गांवों में सट्टा खाई वालों का अपना ही रसूख है ।अवैध धंधों में ऐसा कोई भी धंधा नहीं बचा जो कि जिले मे नहीं चल रहा हो , अवैध धंधों से जो लाखों की कमाई होती है। उसका अच्छा खासा परसेंटेज हर महीने की तारीख पर संबंधित के टेबल पर पहुंच जाता है।

जिले में संचालित अवैध धंधों को संरक्षण देने वाले विभागों में प्रमुख रूप से पुलिस विभाग ,आबकारी विभाग, खनिज विभाग ,विशेष रूप से शामिल है। अवैध धंधों को संरक्षण देने वाले भ्रष्ट अधिकारी , कर्मचारियों ओर संचालकों को हमारी खुली चुनौती है या तो अवैध धंधों को बंद कर दो या हमारे द्वारा चलाए जा रहे स्टिंग ऑपरेशन में ट्रैप होने के बाद संभवत् है सीधा नौकरी से ही बर्खास्त किए जाओगे ।अवैध धंधों को संरक्षण देने वाले जिले के वरिष्ठ अधिकारी से लेकर चपरासी तक खुफिया कैमरे की नजर से नहीं बच पाएंगे। एक-एक करके हर विभाग से उन भ्रष्ट लोगों को करेंगे बेनकाब क्योंकि सच दिखाने की हिम्मत रखते हैं पास….
(लॉ एंड ऑर्डर) पुलिस विभाग- शहर से गांव तक कानून व्यवस्था का दायित्व पुलिस विभाग का है अवैध धंधों को संरक्षण देने वाले भ्रष्ट अधिकारी व कर्मचारियों पर रहेगी हमारे खुफिया कैमरे की नजर, कैमरे में कैद होते ही, सीधे वरिष्ठ अधिकारियों के मोबाइल पर भ्रष्टाचारियों की सीधी तस्वीर होगी जारी। कार्यवाही होते ही संबंधित थाना क्षेत्र में अवैध धंधों पर किसी हद तक लगाम लगाई जा सकेगी। जिले के तमाम बड़े व छोटे अधिकारी व कर्मचारी जो शहर या गांव में पदस्थ हैं यदि वे अवैध धंधो को संचालित करने वालों के संपर्क में है या उन्हें संरक्षण दे रहे है, तो ऐसे भ्रष्टाचारियों की सीधी खबर राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ ही, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना, आईजी दीपिका सूरी के संज्ञान में लाने के भरसक प्रयास किए जाएंगे । जिससे जिले में बढ़ते अवैध धंधों पर लगाम लगाई जा सके। भ्रष्टाचार ओर नशा मुक्त जिला बनाया जा सके।

ब्यूरो रिपोर्ट हरदा✍