बुद्ध नाथ चोहान रिपोर्टर

सावन मास में भाई बहनों का रक्षाबंधन त्यौहार की तिथि को लेकर कुछ लोग असमंजस में हैं इसका समाधान आचार्य पंडित शुभम कृष्ण शास्त्रीय ने करते हुए रक्षाबंधन पर्व की तिथि को स्पष्ट कर दी है उन्होंने अपने पोथी पुरान से मिलान कर बताया है रक्षाबंधन के लिए शुक्रवार को 12 अगस्त के दिन शुभ एवं श्रेष्ठ माना गया है इसका कारण स्पष्ट करते हुए बताया है कि 11 तारीख दिन गुरुवार को पूर्णिमा तिथि 10:45 से लगेगी उसी समय मैं यह भद्रा भी शुरू हो रही है जो रात्रि में 8:53 तक रहेगी और भद्रा के अंदर में ना तो कोई मांगलिक कार्यक्रम होते हैं ना ही रक्षा सूत्र बांधना ठीक होगा इसलिए 12 तारीख यानी कि गुरुवार के दिन रक्षाबंधन का त्यौहार मनाना श्रेष्ठ रहेगा इसके पीछे उन्होंने एक पौराणिक कथा का वर्णन करते हुए कहा कि लंकापति रावण की बहन ने भद्रा काल में उनकी कलाई पर राखी बांधी थी और उनका 1 वर्ष के अंदर रावण का विनाश हो गया था भद्रा को ब्रह्मा जी से यह श्राप मिला था जो भी भद्रा काल में शुभ मांगलिक कार्य करेगा उसका परिणाम अशुभ ही होगा

More Stories
होली पर्व के पूर्व बडी मात्रा में अवैध लकड़ी की जप्ती
धाकड़ समाज निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति बारह गाँव क्षेत्र राजोद की बैठक सम्पन्न हुई ।
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*