Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

देशभर में लव जिहाद के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। आऐ दिन लव जिहाद की खबरें आती रहती हैं। वहीं ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के संभाजीनगर से सामने आया है, जहां हिंदू नाबालिक लड़की को लव जिहाद के जाल में फंसा कर पीड़िता को नशीली दवाई खिलाई और उसका अश्लील वीडियो बनाया गया। संभाजीनगर के बजाज नगर परिसर के जोगेश्वरी गांव में पिछले 6 साल से दो बच्चों का बाप जिहादी सैयद नबी उर्फ बाबा भाई पीड़िता के साथ शारीरिक शोषण, मारपीटस और जिस्मफरोशी का व्यापार कर रहा था।

बता दें कि, हिंदू पीड़िता मध्य प्रदेश के ग्वालियर की रहने वाली है। जब पीड़िता नाबालिग थी, तभी पिता का निधन हो गया था, जिसके चलते पीड़िता घर खर्च में मां का हाथ बटाने के लिए नौकरी की तलाश में ग्वालियर से संभाजीनगर पहुंची थी। संभाजीनगर के वालुज MIDC बजाज नगर की एक कंपनी में पीड़िता को काम मिला था। जिसके बाद हिंदू पीड़िता बजाज नगर परिसर में एक किराये का कमरा लेकर रह रही थी। इसी दौरान इस दो बच्चों के बाप जिहादी सैयद नबी ने अकेली नाबालिग हिंदू लड़की को देख लव जिहाद का शिकार बनाया।

आपको बता दें कि नशे की गोलियां खिलाई ओर अश्लील वीडियो बनाकर पिछले 6 वर्षों से ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण कर रहा था। इस बीच हिंदू पीड़िता से जबरदस्ती गर्भपात भी कराया गया। जिससे पीड़ित हिंदू लड़की इंसाफ के लिए पिछले कई महीनों से पुलिस थाने के चक्कर लगा रही थी, लेकिन पुलिस की तरफ से पीड़िता को कोई मदद नहीं मिली। तब पीड़िता ने सुदर्शन न्यूज़ से मदद की गुहार लगाई। पीड़िता की मदद के लिए सुदर्शन न्यूज़ टीम के साथ राष्ट्रीय श्रीराम सेना के अध्यक्ष और कार्यकर्ता पीड़िता को साथ लेकर संबंधित पुलिस थाने पहुंचे। तब जाकर पुलिस ने रात 10:30 बजे जिहादी सैयद नबी को उसके घर से गिरफ्तार किया और थाने ले गई। बता दें पीड़िता के बयान के आधार पर जिहादी सैयद नबी पर धारा 376 के साथ कई अन्य धाराओं के तहत FIR दर्ज कर जिहादी सैयद नबी को गिरफ्तार कर लिया।