विशाल भौरासे रिपोर्टर

बैतूल।शासन के निर्देशानुसार 16 से 31 अगस्त तक डी.पी.टी./टी.डी. अभियान संचालित किया जायेगा। अभियान के तहत् 5 वर्ष, 10 वर्ष एवं 16 वर्ष उम्र के किशोर बालक-बालिकाओं को टिटनस एवं अडल्ट डिप्थीरिया की बीमारी से बचाव हेतु डी.पी.टी./टी.डी. व्हैक्सीन के एक डोज से टीकाकृत किया जायेगा। 5 साल, 10 साल एवं 16 साल की आयु वर्ग के ऐसे बच्चे जो कक्षा 1, 5 एवं 10 वीं में अध्ययनरत् हैं उन्हें या इन कक्षाओं में न होते हुये भी किसी अन्य कक्षा में अध्ययनरत् हैं, उन्हें भी डी.पी.टी./टी.डी. व्हैक्सीन लगाया जायेगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ए.के. तिवारी ने बताया कि ये टीके सुरक्षित, लाभकारी एवं दर्द रहित हैं। टीके लाइलाज बीमारियों के विरूद्ध लगाये जाते हैं। डिप्थीरिया एवं टिटनस बीमारी वर्षा ऋतु में ज्यादा होती है। इन बीमारियों से बचने का एक मात्र उपाय डी.पी.टी./टी.डी. का टीका है। अत: 16 से 31 अगस्त तक आयोजित डी.पी.टी./टी.डी. अभियान में पालकगण निश्चित दिन, समय एवं स्थान पर अपने 5, 10 एवं 16 साल के बच्चों को निर्धारित टीकाकरण सत्र स्थल पर भिजवायें एवं टीका लगवाकर बीमारियों से बचें।

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…