विशाल भौरसे रिपोर्टर

किसानों द्वारा वर्तमान में बोई गई फसलों में होने वाले कीट एवं रोगों के लक्षण की जानकारी एवं उपचार की सलाह देने के लिए ग्राम पंचायत के क्लस्टर मुख्यालय पर कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
प्लांट क्लीनिक दल द्वारा 13 अगस्त को प्रथम पाली में प्रात: 10.30 बजे से विकासखंड मुलताई की क्लस्टर ग्राम पंचायत सेमझिरा में प्लांट क्लीनिक आयोजित की जाएगी, जिसमें ग्राम पंचायत पोहर, जूनावानी, बानूर, उभारिया, सेमझिरा, पिसाटा, दातोरा, जम्बाड़ी एवं मोहरखेड़ा के किसान भाग लेंगे।
उक्त प्लांट क्लीनिक में कृषि विज्ञान केन्द्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरडी बारपेटे, अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री सुरेन्द्र परहाते एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री एके पारधी द्वारा किसानों की कीट-व्याधि के संबंध में समस्या का समाधान किया जाएगा।
किसानों से अपील की गई है कि उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कृषि वैज्ञानिकों से खरीफ फसलों में होने वाले रोग एवं कीट नियंत्रण के संबंध में सलाह लेकर लाभ लें। साथ ही फसल संबंधी कीट-व्याधि के नमूने लेकर अवश्य आएं, ताकि फसलों की समस्या का निराकरण किया जा सके।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है