विशाल भौरसे रिपोर्टर


मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास से मुख्यमंत्री बाल सेवा योजनांतर्गत कोविड-19 के कारण अपने माता-पिता को खोने वाले हितग्राही बच्चों से संवाद किया गया। जिला मुख्यालय पर इस वर्चुअल कार्यक्रम में जिले के हितग्राही बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान सांसद श्री डीडी उइके एवं विधायक आमला डॉ. योगेश पंडाग्रे भी उपस्थित रहे।
वर्चुअल कार्यक्रम के पश्चात् बच्चों द्वारा सांसद श्री उइके, विधायक डॉ. पंडाग्रे, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री गौतम अधिकारी एवं बाल कल्याण समिति सदस्यों को रक्षासूत्र बांधा गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सभी बच्चों को उपहार एवं तिरंगा ध्वज भेंट किया गया। सांसद श्री उइके द्वारा सभी बच्चों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने के संंबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति सदस्य श्री हिरेन्द्र शर्मा, श्री शलभ वर्मा, श्रीमती वंदना कुंभारे, बाल संरक्षण अधिकारी श्री विनोद इवने, श्री योगेश वर्मा, श्री नितिन यादव सहित बच्चों के परिजन उपस्थित रहे।


More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है