इरम शहजाद खान रिपोर्टर




कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह तथा बड़ी संख्या में जिले वासी तिरंगा मैराथन रिले दौड़ में सम्मिलित हुए।
सैकड़ों की संख्या में युवा, विद्यार्थी, अधिकारी, कर्मचारी, गण, हाथों में तिरंगा थाम अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्म स्थली पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर सम्मिलित हुए तिरंगा मैराथन रिले दौड़ में। हाथों में तिरंगा और देश भक्ति के नारों से गुंजायमान होता वातावरण। चंद्रशेखर आजाद नगर से अलीराजपुर तक 35 किलोमीटर की यात्रा तय करते हुए तिरंगा मैराथन रिले दौड़ टंट्या मामा भील की अलीराजपुर स्थित प्रतिमा स्थल पर संपन्न हुई ।आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत आयोजित तिरंगा मैराथन दौड़ में हाथों में तिरंगा थाम कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह भी तिरंगा मैराथन रिले दौड़ मैं सम्मिलित हुए दौड़ जिस भी मार्ग से गुजरी ग्रामीण जनों, नागरिको, स्कूली बच्चों ने पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया। तथा तिरंगा हाथों में था इस आयोजन में सम्मिलित हुए चंद्रशेखर आजाद नगर से अलीराजपुर तक जगह-जगह उक्त दौड़ में सम्मिलित प्रतिभागियों को जोरदार स्वागत हुआ। एस डी एम अलीराजपुर श्रीमती लक्ष्मी गामड़, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर एलडीएस फुकवाल, मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी प्रकाश ढोके, ज़िला मलेरिया आधिकारी डॉक्टर जगत कनेश, ओर डी सी एम मिस्टर अमित खेड़े एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी गणों ने भी तिरंगा मैराथन दौड़ में पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की। तिरंगा मैराथन रिले दौड़ में तहसीलदार चंद्रशेखर आजाद नगर श्री जितेंद्र तोमर, नायब तहसीलदारगण श्रीमती सविता राठी, श्री संतोष रत्नाकर, श्री हर्षल बहरानी ने पूरी यात्रा में सहभागिता की। तिरंगा मेरा मैराथन रिले दौड़ का समापन अलीराजपुर स्थित टंट्या मामा भील की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है