Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मनीष ऋषीश्वर की रिपोर्ट

भिण्ड – जिला अस्पताल में शराब पीकर ड्यूटी कर रहे डॉक्टर का वीडियो सामने आया है। आरोप है कि डॉक्टर साहब ने नशे में अभद्रता करते हुए मरीज का इलाज करने से माना कर दिया। मंत्री-विधायक से भी शिकायत करने पर नहीं सुनने की धमकी दे डाली। हालांकि शराब की हालत में अल्कोहल लेवल चेक करने के लिए ब्लड सैम्पल करने की बात सामने कहते ही उनका रौब उन्हीं पर उल्टा पड़ गया और कैमरा से रिकॉर्डिंग होते देख डॉक्टर साहब उल्टे पैर भाग खड़े हुए। मुंह छिपाते हुए अस्पताल के टॉयलेट में जाकर छिप गए।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार को भिण्ड शहर के रहने वाले अमित यादव के रिश्तेदार ज़िला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हुए थे।अमित यादव ने आरोप लगाया की वह रात में अपने बहन और जीजा के साथ जिला अस्पताल पहुँचे तो मौके पर कोई डॉक्टर नही मिला स्टाफ नर्स ने बताया की रात में ड्यूटी पर बच्चों के वार्ड एसएनसीयू में पदस्थ डॉक्टर सुनील करसोरिया हैं। जब अमित की बहन ने उन्हें फोन कर बुलाना चाहा तो डॉक्टर करसोरिया ने अभद्रता करते हुए गाली गलौज कर दी। अमित बाहर आए और डॉक्टर से मिले तो पता चला वह नशे की हालत में है और उसने उनसे भी गाली गलौज करते हुए इलाज करने से माना कर दिया।


अमित ने बताया कि डॉक्टर साहब ने शराब पी रखी थी। नशे में उन्होंने मंत्री विधायक के कहने पर भी इलाज ना करने की धमकी डे डाली। फिर क्या था पीड़ित परिजन ने कैमरा शुरू कर डॉ साहब से सवाल जवाब शुरू करते हुए उनके नशे में होने की बात कही तो डॉक्टर साहब उठ कर भागने लगे जब लोगों ने शराब की पुष्टि के लिए खून की जाँच कराने की बात कही और उन्हें पकड़ कर ले जाने की कोशिश की तो डॉक्टर सुनील करसोरिया वहाँ से सीधा अस्पताल में बने एक शौचालय में जाकर छिप गए। यह पूरा घटना क्रम मोबाइल के कैमरा में भी क़ैद हो गया।
इस पूरी घटना के बाद शुक्रवार को अमित यादव और मरीन के परिजन ज़िला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर अनिल गोयल से मिलने पहुंचे लेकिन उनसे मुलाक़ात ना हो पाने पर नोडल ऑफ़िसर डॉक्टर देवेश शर्मा को शिकायती आवेदन सौंपकर डॉक्टर सुनील करसोरिया पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं अस्पताल प्रबंधन ने भी मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।