
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में प्रतिबंद के बाद भी धड़ल्ले से चल रही बोरिंग मशीन एस डी एम ने राजश्व डबरा प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा जल्द होगी कार्यवाही..
ग्वालियर:- गिरते भूजल के स्तर और आगामी गर्मी की दस्तक को देखते हुए जिले भर में बोरवेल पर ग्वालियर जिला कलेक्टर द्वारा पुर्णतः प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके बाद भी बोरवेल खनन करने वाले मोटे दामों में बोरवेल अनुभग में धड़ल्ले से कर रहे हैं डबरा अनुभाग में बोरवेल मशीनों की बात की जाए तो बड़ी तादात में यहां बोरिंग मशीन संचालित की जा रही है जो डबरा के ग्रामीण क्षेत्रों में बोरिंग करते हुए देखी जा सकती है, इस को बोरिंग मशीन संचालकों पर प्रशासन की मेहरबानी कहे या अधिकारियों का अपने दायित्वों के प्रति उदाशीन रवैया कि बोरिंग करने वाले प्रतिबंध के बाद भी बेखौफ होकर अपनी काली कमाई को बढ़ाने में लगे हुए है और धरती का सीना छलनी कर रहे है।
वही पर जब मामले पर डबरा अनुविभागीय अधिकारी राजश्व प्रदीप शर्मा से संज्ञान लिया गया तो उनका कहना है कि, बोरिंग मशीनों पर अभी पुर्णतः प्रतिबंध है सभी अधिकारियों को निर्देश है कि कहीं पर भी बोरिंग मशीनों को संचालित नहीं होने दिया जाए यदि अनुभाग में कही पर अवैध बोरिंग मशीन चल रही हैं तो जल्द ही उन पर कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है