Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

काली कमाई बढ़ाने के लालच में मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में गांव गांव किराने की दुकानों पर अवैध रूप से शराब बिकवा रहे हैं शराब माफिया।

ग्वालियर:- काली कमाई बढ़ाने के लालच में शराब माफिया इन दिनों जिले के गांव गांव में किराना एवं पान बीड़ी पुड़िया की ठेला गुमटीओ पर अवैध रूप से शराब बिकवा रहे हैं जो कि प्रतिबंधित है नियम है कि शराब ठेकेदार शराब का विक्रय केवल निर्धारित दुकान से ही कर सकते हैं। लेकिन शराब माफिया अपनी बिक्री बढ़ाने के लालच में ग्रामीण क्षेत्रों में एवं हाईवे पर संचालित हो रहे ढाबों पर शराब अवैध रूप से मोटे दामों पर खपाने में लगे हुए हैं। जिसे उनकी भाषा मे कहा जाए तो कहा जाता है कि वह ठेका के सीमा क्षेत्र में ही ठेकेदार की ही शराबी बिकवा रहे है। शराब माफियाओं के काले कारोबार का ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिस पर आज दिनांक 15-मार्च 2021 को ग्वालियर जिला कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह एवं सहायक आबकारी आयुक्त संदीप शर्मा के मार्गदर्शन में आमीन खान आवकारी उप निरीक्षक डबरा के नेतृत्व मे किराना दुकानों पर मदिरा विक्रय होने का वीडियो वायरल होने की जांच की गई जिसमे बड़ा सच सामने आया है।

वयरल वीडियो की सत्यता की जांच करने टीम के साथ क्षेत्र में निकले अवकारी उप निरीक्षक अमीन खान ने जब पड़ताल की तब उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में किराना दुकानों पर एवं अन्य जगहों पर अवैध शराब का कारोबार होता मिला जहां उपनिरीक्षक आबकारी अमीन खान द्वारा ग्राम , फतेहपुर में 2 प्रकरण, चांदपुर में 1 प्रकरण पंजीबद्ध कर तीन किराना स्टोर दुकानों पर कार्रवाई की है। जिनमें आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 एक के तहत ज्ञात 3 प्रकरण कायम किए गए है जिनमें क्रमश: 32 देशी मदिरा प्लेन के, 9 देशी मदिरा प्लेन के एवं 15 देशी मदिरा प्लेन जप्त किए गए जप्त माल की अनुमानित कीमत 4480 रुपए आंकी गई है। इस कार्यवाही मे प्रधान आबकारी आरक्षक बलवीर प्रसाद ,रवि बघेल ,रणवीर सिंह गुर्जर ,भरत सिंह, राजेंद्र जोनवार , आबकारी आरक्षक की सराहनीय भूमिका रही है। आवकारी अधिकारियों का कहना है कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।