Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

विदाई एवं स्वागत समारोह पुलिस चौकी टेकनपुर पुलिस चौकी पर पुराने प्रभारी को दी विदाई नए प्रभारी का किया स्वागत।

डबरा थाने की टेकनपुर पुलिस चौकी पर आज विदाई एवं स्वागत समारोह का आयोजन चौकी स्टाफ एवं टेकनपुर के निवासियों द्वारा किया गया जहां टेकनपुर पुलिस चौकी में पूर्व में पदस्थ चौकी प्रभारी आनंद कुमार को सभी ने फूल माला पहनाकर विदाई दी है तो वही नए चौकी प्रभारी बृजेंद्र सिंह भदोरिया का फूल माला पहनाकर स्वागत किया है। इस अवसर पर समस्त टेकनपुर पुलिस चौकी स्टाफ के साथ ग्राम पंचायत टेकनपुर के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे हैं।

वहीं पर चौकी से विदा होकर अपनी नई पदस्थापना पर जा रहे चौकी प्रभारी आनंद कुमार का कहना था कि टेकनपुर की जनता के संयोग को वह कभी भूल नहीं पाएंगे चौकी पर उनका यह दूसरा कार्यकाल था जो अविस्मरणीय रहा है सभी का आत्मीय सहयोग चौकी प्रभारी को मिलता रहा। वहीं पर टेकनपुर पुलिस चौकी की कमान अपने हाथों में लेने वाले नए प्रभारी विजेंद्र सिंह भदौरिया का कहना है कि उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी कि आमजन से तालमेल बिठाकर वह निष्पक्ष न्याय संगत कार्य को अंजाम दे सकें विजेंद्र सिंह ने यह भी कहा है कि उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी कि क्षेत्र में जुआ सट्टा चोरियों जैसे गंभीर अपराधों पर पूर्णता अंकुश लगा पाए जिसके लिए उन्होंने सभी आमजन को पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।