

शिव विवाह में सम्मिलित होने के लिए शिव भक्तों ने नगर में बांटे पीले चावल बरात मैं सम्मिलित होने के लिए भी लोगों को बांटे आमंत्रण पत्र।
डबरा:- शिव बारात में सम्मिलित होने के लिए डबरा नगर के सभी नगर वासियों को शिव भक्तों ने उनके घर घर जाकर पीले चावल और आमंत्रण पत्र बंटे हैं। शिवरात्रि का महापर्व इस वर्ष 11 मार्च को गुरुवार के दिन मनाया जा रहा है। शिवरात्रि के अवसर पर शिव सेवक जन कल्याण समिति डबरा के सदस्य प्रतिवर्ष शिव बारात नगर में निकालने का आयोजन वर्षों से करते चले आ रहे है।
वहीं पर शिव सेवक जन कल्याण समिति डबरा के सदस्य धर्मेंद्र चौधरी (रिंकू) ने बताया है कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर में शिवरात्रि का महापर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाना है सभी भक्तों द्वारा इस अवसर पर नगर के सन्यास आश्रम से शिव बारात निकालने का आयोजन किया जाएगा जो नगर के मुख्य मार्गो से होकर गुजरेगी और नगर के तहसील मंदिर पर बाबा की महा आरती के साथ शिव बारात का समापन होगा जिस में उपस्थित होने के लिए सदस्यों द्वारा सभी लोगों को पीले चावल और आमंत्रण पत्र बंटे जा रहे हैं और निवेदन किया जा रहा है कि सभी नगर के जन शिव बारात में सम्मिलित अवश्य हो पिछले कई वर्षों से नगर में शिव सेवक जन कल्याण समिति के सदस्यों द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है
गीता स्वाध्याय से सम्भव है सभी समस्याओं का समाधान