
हरदा नगर पालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष सहित पार्षद गणों ने शपथ ग्रहण की, शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मध्य प्रदेश किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री व हरदा के लोकप्रिय विधायक कमल पटेल के द्वारा शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होकर दीप प्रज्वलित कर शपथ ग्रहण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।

कृषि मंत्री श्री पटेल के द्वारा
हरदा नगर पालिका भवन में स्थित शहीद गैलरी में भारत माता के वीर सपूतों को नमन कर नवनियुक्त नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया जी, उपाध्यक्ष श्री अंशु गोयल जी व पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर अध्यक्ष उपाध्यक्ष ने पार्षदों को शुभकामनाएं भेंट की कृषि मंत्री श्री पटेल ने शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित नागरिकों जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा

भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार हरदा नगर के विकास को नई दिशा और ऊंचाईयां देगी।

हम सब मिलकर हरदा को विकास के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ जिला बनाने के लिए कदम से कदम मिलाकर सतत कार्य करेंगे।
हरदा अनेक क्षेत्रों में नंबर वन है, हमारा हरदा जिला सभी क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ जिला बने यही हमारा संकल्प है।
शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल कृषि मंत्री श्री पटेल भाजपा जिला अध्यक्ष अमर सिंह मीणा पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह सहित भाजपा नेता जनप्रतिनिधि, अधिकारी व हरदा नगर की जनता जनार्दन शपथ ग्रहण समारोह में शामिल रही।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा✍

More Stories
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव द्वारा आज कन्हा बाबा चौक सोडलपुर में दिया धरना