
स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग करेंगे ध्वजारोहण
मिडिल स्कूल ग्राउण्ड में आयोजित होगा मुख्य समारोह-

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह स्थानीय वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई मैदान मिडिल स्कूल ग्राउण्ड हरदा में आयोजित होगा। समारोह में कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य समारोह में प्रातः 9 बजे कलेक्टर श्री गर्ग ध्वजारोहण करेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय गान होगा। तत्पश्चात मुख्य अतिथि परेड निरीक्षण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन होगा। इसके उपरांत स्वतंत्रता दिवस परेड एवं मार्च पास्ट का आयोजन होगा। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम के अंत में पुरस्कारों का वितरण होगा।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा✍

More Stories
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव द्वारा आज कन्हा बाबा चौक सोडलपुर में दिया धरना