Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

हरदा – आजादी के 75 वाॅ अमृत महोत्सव के उपलक्ष में देशभर में उत्सव का माहौल है ,आप हम सबके लिए बड़ा ही गौरवशाली दिन है देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में  देश अमृत महोत्सव के रूप में मनाने जा रहा हैं । राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस भारत के अमर शहीदों ने देश के गौरव और आन, बान,ओर  शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को फहराने के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर देश के सम्मान के साथ ही राष्ट्रीय ध्वज का भी मान बढ़ाया।

यह हम सब देशवासियों के लिए बड़े ही गौरव की बात है समस्त जिले वासियों के लिए एक और गौरव की बात यह है मध्य प्रदेश पुलिस के टॉप 6 अधिकारियों में शामिल जिले के टिमरनी थाना प्रभारी सुशील पटेल को माननीय प्रधानमंत्री वीरता पुरस्कार वर्ष 2022 से सम्मानित किया जाना है।

इसके पूर्व वर्ष 2021भी प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा मंडला जिले के नक्सली क्षेत्र में पदस्थ रहे सब इंस्पेक्टर पद पर रहते हुए सुशील पटेल के द्वारा 26 लाख रुपए के इनामी नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया था। इसी उपलब्धि पर मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग के द्वारा आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान के द्वारा सुशील पटेल के कंधों पर सितारे लगाकर इंस्पेक्टर पद हेतु सम्मानित किया था।

वर्तमान में जिले के टिमरनी थाना प्रभारी सुशील पटेल को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाना है जिससे पूरे जिले के पुलिस महकमे मे हर्ष का माहौल व्याप्त है। जिले के समस्त नागरिकों की ओर से टिमरनी थाना प्रभारी सुशील पटेल को शुभकामनाएं भेंट की हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट हरदा✍