ब्रजेश पाटिल रिपोर्टर


आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित हर घर तिरंगा अभियान के तहत भुआणा प्रांतीय गुर्जर महासभा के तत्वधान में एवं अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के सहयोग से रविवार 14 अगस्त दोपहर 12 बजे से बाईक रैली का आयोजन किया गया है। यह बाइक रैली सिराली गुर्जर छात्रवास से प्रारम्भ होकर ग्रामीण क्षेत्रों से होते हुए। खेड़ीपुरा नदी पुल, नार्मदीय धर्मशाला, घंटाघर चौक, चांडक चौराहा, सब्जी मंडी, विवेकानंद काम्प्लेक्स, प्रताप टॉकीज, बायपास हनुमान मंदिर, मनोज उद्योग, गुर्जर छात्रवास सहित शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई गल्ला मंडी हरदा में सम्पन्न होगी।

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…