विजय चौहान रिपोर्टर




धार जिले के मनावर में आज सर्वधर्म समाज,नीजी स्कूल के बच्चे एवं आम नागरिको के द्वारा आज 13 अगस्त को सुबह 11 बजे हर घर तिरंगा अभियान एवं स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के अंतर्गत गांधी चौराहे के चारों मुख्य मार्गो पर करीब 2 कि:मीः की हाथों में ध्वज लेकर विशाल मानव श्रृंखला बनाई गई।
इस अवसर पर धार महू सांसद छतरसिंह दरबार ने भारत की आन भान शान तिरंगा को हर घर घर पर उत्साह उमंग के साथ लहराना है। कार्यक्रम के आयोजक भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन पांडे ने कहा कि आज नगर के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में नीजी स्कूल की छात्राओं द्वारा गांधी चौराहे पर देश भक्ति गीतों पर आर्कषक सांस्कृतिक आयोजन की प्रस्तुति देकर एवं सामुहिक राष्ट्रगान के साथ भारत माता की आरती उतारी गई। जिसमें शहर काजी डाँ जमील सिद्दीकी,बोहरा समाज के इकबाल बोहरा,स्वर्णकार समाज नारायण सोनी,जैन समाज हेमन्त खटोड़ ने भाग लिया। नगर में हुऐ आज इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में समस्त देशभक्त, नागरिक एवं सर्वधर्म , समाज के आमजनों ने भाग लिया। कार्यक्रम जिला पंचायत सदस्य गणेश जर्मन, पन्नालाल पाटीदार,सुरेश पाटीदार, अजय पाटीदार,अखिलेश पाटीदार, पार्षद सचिन कुशवाह, आकेश नवलखा,राज सिसोदिया,राज सोनी,मयूर पाटीदार,आशुतोष सोनी,अंकित खंडेलवाल,यश जैन
प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिल जैन सहीत कई भाजपा कार्यक्रर्त्ता पत्रकार मोजूद थे।कार्यक्रम के आयोजन में प्रेस क्लब के सदस्यों ने अपनी सहभागिता निभाई।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है