विशाल भौरसे रिपोर्टर



बैतूल।ग्राम पंचायत मंडई बुजुर्ग के नवनिर्वाचित सरपंच की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस पर पंचायत में ध्वज रोहण किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के समस्त वरिष्ठ नागरिक गण उपस्थित थे वही ग्राम पंचायत के सरपंच तुलसीराम पारधे ने बताया की आजादी के 75 पूर्ण होने की खुशी में जिस प्रकार पूरे देश में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है उसी प्रकार हमारी पंचायत में भी बड़े हर्ष के साथ आजादी का 75 अमृत महोत्सव मनाया गया है । ग्राम पंचायत के सभी परिवारों ने इस महोत्सव को ऐतेहासिक बना कर हमारी ग्राम पंचायत को गौरांवित किता। श्री पारधे ने कहा है की वे ईमानदारी से ग्राम पंचायत के विकास कार्यो में जुट कर ग्राम वाशियो की सेवा करेंगे ।
सचिव श्री मदन गोरिया ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी ग्राम वासियों का आभार व्यक्त किया। सहायक सचिव प्रह्लाद गोहे सहित अन्य लोग उपस्थित थे

More Stories
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ