
विशाल भौरासे रिपोर्टर
बैतूल।गत दिवस से जारी अनवरत बारिश एवं मौसम विभाग द्वारा आगामी दिवस के लिए भारी बारिश की चेतावनी (अलर्ट) के संदर्भ में कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस द्वारा जिले की सभी शैक्षणिक संस्थाओं के लिए दिनांक 16 एवं 17 अगस्त 2022 के लिए अवकाश घोषित किया गया है।
सर्व संबंधित संस्था प्रमुख ध्यान दें, पालक गणों को सूचित किया जाए इन परिस्थितियों में बच्चे शाला न आएं, एक जिम्मेदार शिक्षक/लोकसेवक को शाला के लिए निश्चित करें, यदि कोई छात्र छात्रा शाला पहुंचते हैं तो उन्हें वापस सुरक्षित घर पहुंचाने की व्यवस्था करें।

More Stories
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ