इरफान अन्सारी रिपोर्टर

🇮🇳🇮🇳 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की 75वें वर्षगांठ के अवसर पर यादव नगर स्थित गीता कॉन्वेंट4 स्कूल में शहर के अति गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में बहुत ही धूमधाम से शानदार ध्वजारोहण कार्यक्रम मनाया गया।
स्कूल संचालक सुनील भदोरिया ने बताया कि भारत सरकार द्वारा 75वें स्वतंत्रता दिवस को अमृत महोत्सव के रूप में घोषित किए जाने पर स्थानीय यादव नगर स्थित गीता कॉन्वेंट स्कूल में दो बार स्वतंत्रता दिवस का झंडा फहराया गया। पहली बार दिनांक 13 अगस्त को सुबह गरिमामयी ध्वजारोहण किया गया तत्पश्चात 15 अगस्त की सुबह भी समस्त विद्यार्थियों, पालकों, शहर के गणमान्य अतिथियों,छेत्रवासियो और वरिष्ठ समाज सेवकों की मौजूदगी में प्रोग्राम का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहम्मद इसराइल तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता नवीन निगम ने की।
संचालक सुनिल भदोरिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज़ादी के मायने केवल गुलामी से आज़ाद होना ही नहीं वरन् बेहतरीन शिक्षा प्राप्त करके पूरी दुनिया में हमारे देश का नाम रोशन करना बड़ी कामयाबी है। आपने बताया कि गीता कॉन्वेंट पिछले 19 सालों से सतत् शिक्षा और खेल सहित समस्त गतिविधियों में पूरे जोश खरोश से हिस्सा लेती आ रही है जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में नींव का पत्थर साबित होगा।
हमारे पूर्वजों ने कितने कष्ट भोगकर अंग्रेज़ों से भारत को आज़ाद कराया। आपने गीता कॉन्वेंट की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि गीता कॉन्वेंट से पढ़ने वाले बच्चों का भविष्य बहुत उज्ज्वल है।
इस अवसर पर विशेष रूप से
श्रीमती अफसाना बी,श्रीमती राधा शर्मा, श्रीमती माया मंडोरा, श्रीमती सविता योगी, श्रीमती करिश्मा भाटी, श्रीमती पायल शर्मा, कु,इशरत मन्सूरी, कु, नेहा कौशल, कु,मोनिका साहू, कु, कुसुम चौहान, कु, अनम परवीन, श्रीमती आरती परमार, श्रीमती नसरीन बी,नवीन निगम
उपस्थित थे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है