मनीष ऋषीश्वर रिपोर्टर
भिंड – भारी बारिश के बाद कोटा बैराज डैम मैं अधिक पानी होने से उसमें से 184000 क्यूसेक पानी कल शाम 7:00 बजे छोड़ा गया है जिससे अटेर विधानसभा के कई गांव को अलर्ट जारी कर दिया गया है।
दरअसल भिंड जिले में चंबल नदी बड़ी नदियों में गिनी जाती है पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी कोटा बैराज डैम से पानी छोड़ा गया है जिसके मद्देनजर भिंड प्रशासन ने चंबल नदी का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंचने की आशंका जताई है, सभी ग्राम वासियों को सूचित किया गया है कि वह आपने जान माल की सुरक्षा हेतु किसी सुरक्षित स्थान पर पहुंच जाएं ताकि नदी का जलस्तर जब बड़े तो किसी को किसी भी प्रकार की हानि ना हो, इसी को ध्यान में रखते हुए अटेर थाना प्रभारी उदय भान सिंह यादव ने अपने दल बल के साथ गांव गांव जाकर नोटिस चस्पा करके और माइक द्वारा मुनादी करके लोगों को खतरे से अवगत कराया है सभी लोगों से अपील की गई है कि वह नदी के किनारे ना जाए।






More Stories
ग्रेट निकोबार परियोजना : इंडो-पैसिफिक में भारत की समुद्री रणनीतिक छलांग
आत्म निर्भर भारत अभियान में छात्राओं को कर रहे प्रशिक्षित*
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।