Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ग्राम पंचायत पटपड़ा में ग्राम सभा का आयोजन हुआ जिसमें बिना निर्माण कार्य किए लाखों रुपए की राशि के आरहण का मामला छाया रहा।

बुद्ध नाथ चोहान रिपोर्टर


ग्राम पंचायत पटपड़ा में मंगलवार को ग्राम सभा का आयोजन हुआ जिसमें नवनिर्वाचित सरपंच उपसरपंच सहित सभी वार्डो के पंचों सहित ग्राम के लोग शामिल हुए ग्राम सभा में सर्वप्रथम मां सरस्वती का पूजन किया गया उसके पश्चात पंचायत सचिव सुरेश यदुवंशी ने मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी एजेंडे को ग्राम सभा में पड़ कर सुनाते हुए जनप्रतिनिधियों के समक्ष ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीण जनों से चर्चा की मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी आदेश में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा होती रही और कई अहम मुद्दों पर प्रस्ताव पंजी में प्रस्ताव भी पारित किया गया जैसे बाजार की व्यवस्था साफ सफाई सड़क नाली पंचायत भवन में बैठने के लिए फर्नीचर ग्रामों में स्टेट लाइट जैसे कई विषयों पर चर्चा कर प्रस्ताव में शामिल किया गया *किंतु इन मुद्दों पर जमकर हल्ला होते रहा* *जिसमें ग्राम सभा में पंचों ने पूर्व सरपंच के द्वारा किए गए अधूरे निर्माण कार्यों पर आपत्ति जाहिर करते हुए बिना निर्माण कार्य किए लाखों रुपए की राशि का आहरण का मुद्दा छाया रहा और कई अधूरे निर्माण कार्यों को भी अधूरा ही छोड़ दिया गया है जैसे 4 आंगनबाड़ी भवन नाली निर्माण कार्य सीसी रोड पाइपलाइन कचरा घर जैसे कई निर्माण कार्य आज भी आधे अधूरे पड़े हुए है जिसमें चार्ज देते हुए पुर्व सरपंच सिरपत उइके ने अधूरे निर्माण कार्यों को जल्द पूर्ण कराने को लेकर लिखित में चार पेज की कॉपी नवनिर्वाचित सरपंच को प्रभार सोफते हुए लिख कर दिया गया था* उसी बात को लेकर ग्राम सभा में चर्चा होती रही वही नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती अनीता उइके ने उपस्थित ग्राम सभा के सभी सदस्यों को आश्वस्त करते हुए कहा की जो हुआ सो हुआ अब ऐसा नहीं होगा हम सब पूरी पारदर्शिता के साथ शासन की गाइड लाइन का पालन करते हुए हमें अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को लाभ मिले इसके लिए हम और आप सभी को प्रयास करना है शासन की मंशा अनुसार हर पात्र व्यक्ति को लाभ मिले इसका प्रयास रहेगा ग्राम के लोगों ने अपने आवास बनवाने सहित बीपीएल कार्ड की मांग करते हुए लिखित में आवेदन भी दिया है वार्ड के पंचों ने अपने अपने वार्ड में विभिन्न निर्माण कार्यों की मांग भी की है