बुद्ध नाथ चोहान रिपोर्टर




कन्हरगांव – जन शिक्षा केंद्र के कन्हरगांव के अंतर्गत जन शिक्षक विरेंद्र शर्मा एवं एजाज खान ने बीआरसी परासिया अनूप केचे के निर्देशन में एवं संकुल प्राचार्य कुंडाली कला श्री गिरीश शर्मा के आदेशानुसार स्कूलों का सघन निरीक्षण किया इस दौरान शासकीय प्राथमिक शाला पटपड़ा माध्यमिक शाला पटपड़ा, हाई स्कूल माड़ईमाल प्राथमिक शाला माड़ईमाल प्राथमिक शाला मांड़ईरैयत प्राथमिक शाला चारगांवमाध्यमिक शाला चारगांव, प्राथमिक शाला तिनसई सहित शालाओं की शैक्षणिक व्यवस्था, अकादमिक मानिटरिंग, दक्षता उन्नयन एफ एल एन शिक्षण सहित विभिन्न गतिविधियों की जांच की एवं आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए इस दौरान शासकीय प्राथमिक शाला पटपड़ा से श्रीमती अनीता ढोरे ,पुष्पा वस्त्राणे को विलंब से आने पर स्पष्टीकरण जारी किया गया वहीं श्रीमती कुंदा लाखें , संगीता टांडेकर को आधे दिन का अवकाश स्वीकृत कर नोटिस जारी किया गया शासकीय हाई स्कूल मांड़ईमाल में संतोष यदुवंशी प्राथमिक शिक्षक की 1 माह का वेतन रोकने हेतु कार्यवाही विकासखंड स्त्रोत समन्वयक के द्वारा संकुल प्राचार्य मोरडोंगरी को पत्र जारी किया गया वही अन्य शालाओं में आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान करते हुए शैक्षणिक गतिविधियों को समय पर पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।

More Stories
ग्रेट निकोबार परियोजना : इंडो-पैसिफिक में भारत की समुद्री रणनीतिक छलांग
आत्म निर्भर भारत अभियान में छात्राओं को कर रहे प्रशिक्षित*
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।