Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मध्‍य प्रदेश के ग्‍वालियर में हुजरत पुल के पास रहने वाली युवती को उसके दोस्त ने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। पहले युवक ने युवती से दोस्ती की उसके बाद उसे जान से मारने की धमकी देकर उसका अपहरण कर लिया, बमरौल गांव में उसे बंधक बना लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

युवती ने इसका विरोध किया तो वीडियो वायरल करने की धमकी दी। जब लड़की की मां को पता चला तो वह युवक के गांव पहुंची, बेटी को अपने साथ ले आई। युवती अपनी मां के साथ रविवार को कोतवाली थाने पहुंची और प्राथमिकी दर्ज करायी।

राजीव गुप्ता कोतवाली थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार कि गांव बमरौल निवासी राघवेंद्र रावत हुजरत पुल के पास स्थित थोरथ के गोठ निवासी 18 वर्षीय बालिका के घर के पास काम करता था। युवती से उसकी दोस्ती हो गई। 10 अगस्त को उसने युवती को मिलने के लिए बुलाया, जिसके बाद वह उसे अपने साथ ले गया।

युवती को जान से मारने की धमकी देकर अपने साथ ले गया। किशोरी को गांव के एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया था। यहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने इसका विरोध किया तो उसका वीडियो भी बना लिया।

उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार गलत काम किया। जब युवती की मां को पता चला तो उसने गांव पहुंचकर युवती को मुक्त कराया। युवती अपनी मां के साथ घर आई। तभी इन लोगों ने कोतवाली थाने पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज करायी।