Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 25, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो चीफ संतोष प्रजापति


ललित सोनी और मनोज बंगाली
बैतूल जिले के मुलताई में विवेकानंद वार्ड में टेकड़े वाले स्कूल रोड पर ज्वेलर्स दुकान चलाने वाला एक सराफा व्यापारी आदतन चोर के साथ मिलकर सूने घर की रेकी कर चोरियों को अंजाम देता था। पुलिस ने नगर में दो मकानों में हुई चोरी की घटना में शामिल सराफा व्यापारी और आदतन चोर को गिरफ्तार किया है।


थाना प्रभारी सुनील लाटा ने बताया बीते 9 मई को नागपुर शादी में गई नेहरू वार्ड निवासी रेखाबाई राधेश्याम कडूकार के सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने अलमारी में रखे दो लाख रुपए कीमत के जेवर और 10 हजार रुपए नगद चुरा लिए थे।


वहीं भगतसिंह वार्ड निवासी अमित पिता ज्ञानसिंह बामने के घर से बीते तीन जुलाई को मंगलसूत्र, सोने की चेन सहित अन्य सामान चोरी हुआ था। पुलिस दोनों चोरियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि बैतूल रोड भगतसिंह वार्ड निवासी सराफा व्यापारी ललित पिता चिंधु सोनी और मनोज बंगाली निवासी हीरापुर चोपना ग्राम परमंडल के पास चोरी की योजना बना रहे है
एसआई कमलसिंह ठाकुर, एएसआई संतोष चौधरी, प्रधान आरक्षक नीलेश सोनी, आरक्षक संजय बेन, विवेक चौरे ने मौके पर पहुंचकर ललित और मनोज को पकड़ कर पुलिस थाने लाया। पुलिस थाने में पूछताछ के दौरान ललित और मनोज ने नेहरू वार्ड में रेखाबाई कडूकार और भगतसिंह वार्ड में अमित बामने के सूने घर में चोरी करना कबूल किया।


थाना प्रभारी श्री लाटा ने बताया ललित के भगतसिंह वार्ड के घर से और मनोज बंगाली के हीरापुर के घर से चोरी किए गए सोने और चांदी के जेवर बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।


सराफा व्यापारी के घर में रह कर फरारी काट रहा था मनोज

आदतन चोर मनोज बंगाली सराफा व्यापारी ललित सोनी के घर पर रहकर थाना साईंखेड़ा में उसके खिलाफ दर्ज मामले में फरारी काट रहा था। मनोज और ललित साथ मिलकर सूने घर को निशाना बनाते थे और चोरी करने के बाद चोरी का माल आपस में आधा-आधा बांट लेते थे। मनोज पर जिले के अन्य थानों में भी चोरी के मामले दर्ज हैं।