विशाल भौरासे रिपोर्टर

———————————-
बैतूल।ब्रुसेल्लोसिस गौ-भैंस वंशीय पशुओं का जीवाणुजनित संक्रामक रोग है। इस रोग से ग्रसित पशुओं में 6-8 महीने के गाभिन पशुओं में अचानक गर्भपात ब्रुसेल्लोसिस बीमारी के कारण हो सकता है। यह रोग होने पर गाय-भैंसों में हर गर्भधारण पर गर्भपात होन की संभावना होती है, जिससे गाय-भैंसों से दूध उत्पादन प्राप्त नहीं होता है एवं पशुपालकों को आर्थिक नुकसान होता है।
उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. विजय पाटिल ने बताया कि इस रोग का कोई स्थाई उपचार नहीं है, किन्तु टीकाकरण के माध्यम से इस रोग की रोकथाम की जा सकती है। उन्होंने बताया कि पशुपालन विभाग की ओर से राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत 15 सितंबर तक ब्रुसेल्ला टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जिले के समस्त 4 से 8 माह की बछिया एवं पडिय़ा को टैग लगाकर नि:शुल्क टीकाकरण कराया जा रहा है।
पशुपालकों से अपील की गई है कि वे अपने समस्त 4 से 8 माह की बछिया एवं पडिय़ा को अनिवार्य रूप से बु्रसेल्ला का टीका लगवाएं।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है