*पेड़ से लटकी मां और दो मासूम बेटियों के शव का दर्दनाक मंजर जिसने भी देखा वह कांप उठा*।

उत्तरप्रदेश। खरखोदा में पेड़ से लटकी मां और दो मासूम बेटियों के शव का दर्दनाक मंजर जिसने भी देखा वह कांप उठा। लोगों ने बताया कि आयशा और मुश्ताक ने लव मैरिज की थी। उनकी प्रेम कहानी का इतना दर्दनाक अंत होगा, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।
दोनों के बीच प्यार की शुरुआत चार साल पहले एक मोबाइल कॉल से हुई थी। दोनों ने साथ जीने-मरने का संकल्प लिया। आयशा के घरवाले शादी के लिए तैयार नहीं थे इसलिए दोनों ने घर से भागकर मुजफ्फरनगर में शादी कर ली. पिछले कुछ महीनों से दोनों के बीच अनबन इतनी बढ़ गई थी कि आयशा का गुस्सा बेकाबू होने लगा था। मामूली विवाद के बाद आयशा दोनों बच्चियों को लेकर घर से निकली और मौत को गले लगा लिया.
खरखोदा के गोविंदपुरी निवासी मुश्ताक का परिचय आयशा से करीब साढ़े चार साल पहले हुआ था। मुश्ताक ट्रक चलाता है। प्रेम प्रसंग होने के बाद दोनों ने घर छोड़ दिया और मुजफ्फरनगर में शादी कर ली। दोनों कुछ दिन बाहर रहे और मुश्ताक अपनी पत्नी को गोविंदपुरी के घर ले आए। इसके बाद आयशा के घरवालों ने भी शादी को मंजूरी दे दी। कुछ देर तो सब ठीक चला, कुछ देर तक दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगा। सुबह भी झगड़ा हो गया और आयशा ने घर में आग लगा दी। आयशा बेटियों के साथ घर से निकलीं। पुलिस की कहानी बता रही है कि आयशा ने अपनी बेटियों को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। उधर, आयशा के परिवार की तहरीर का अभी इंतजार है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है