Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बाला प्रसाद साहू रिपोर्टर



*अवैध शराब पैकारी एवं बिक्री पर रोक लगाने हेतु भाजयुमो बदेरा मंडल ने सौंपा ज्ञापन*

भारतीय जनता युवा मोर्चा बदेरा मंडल द्वारा अवैध शराब पैकारी एवं बिक्री पर रोक लगाने हेतु मैहर एसडीएम सहित बदेरा थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन। भाजयुमो बदेरा मंडल अध्यक्ष अनूप सिंह बुंदेला (राजा भैया) ने ज्ञापन सौंपने के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि चंदेल ट्रेडर्स शराब कंपनी द्वारा अपने गुर्गों से बदेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सभी जगह पर गांव-गांव गली-गली शराब की पैकारी एवं बिक्री करवा रहा है, जो कि पूर्णतः अवैध हैं। जिसके चलते बड़े बूढ़ों के साथ पढ़ने लिखने वाले बच्चे भी नशे का शिकार होते जा रहे हैं। नशे के कारण ही यहां गांव के हर मोहल्ले, चौराहे पर लड़ाई झगड़े स्थिति आए दिन निर्मित रहती हैं। जिसे देखते हुए आज हम सब भाजपा युवा मोर्चा बदेरा मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने माननीय एसडीएम महोदय एवं थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा है। श्री बुंदेला ने आगे कहा कि हमने 5 दिन का समय मांगा है अगर इतने दिनों के अंदर इस पर रोक नहीं लगी तो हम सब पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ग्रामीण जन सहित महिलाओं को लेकर सड़क पर उतर के आंदोलन करते हुए स्वयं रोकने का काम करेंगे जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। वही चर्चा के दौरान भाजयुमो महामंत्री गौरव जायसवाल ने कहा कि जिस प्रकार से ठेकेदार अपनी मनमानी पर उतारू हो कर जगह-जगह शराब की पैकारी एवं अवैध रूप से बिक्री करवा रहा है। आगे कहा कि आप क्षेत्र का भ्रमण करके खुद पढ़ाई का स्तर जाने तो वास्तविकता और सच्चाई पता चल जाएगी। आज जिस प्रकार से हर युवा पीढ़ी एवं जिन बच्चों के हाथों पर किताब और पढ़ने लिखने की सामग्री होनी चाहिए। आज उनके हाथों में शराब की बोतलें हैं। शराब के कारण ही क्षेत्र में पढ़ाई का स्तर चौपट हैं, क्योंकि यहां युवा पीढ़ी नशे का आदी हो गया है नशा मानो तो इनका दिनचर्या बन गया। इस पर जल्द से जल्द प्रतिबंध लगाने के लिए आज हम लोगों ने ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराते माननीय एसडीएम महोदय को सारा विषय बताया हैं, और इस पर अंकुश लगाने एवं कार्यवाही की मांग की है।इस मौके पर भाजयुमो के पदाधिकारी अमन वर्मा, दिलीप वर्मन,अनूप कुशवाहा, प्रदीप कुमार सेन, छत्रपाल गुप्ता, देवेंद्र द्विवेदी, अनिल सिंह रघुवंशी, दिलीप चंद्र बुनकर, विनोद पटेल, विनय जायसवाल, रोहित सिंह, योगेंद्र नामदेव, रवि पाल, सिद्धार्थ शुक्ला, अभिषेक जाटव, रजनी शुक्ला, राजेंद्र साहू, रामप्रवेश सिंह रघुवंशी, संजय सिंह गौड़ एवं हरिओम सिंहरहा, अंकित जायसवाल, आदर्श पटेल, अभी ठाकुर, पुष्पेंद्र, राजेंद्र, राहुल बर्मन,सहित भाजयुमो के कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे।
*मैहर से बाला प्रसाद साहू की रिपोर्ट*