राहुल राठोड़ रिपोर्टर




सरदारपुर तहसील के ग्राम सलवा मैं राष्ट्रीय ध्वज को पंचायत की खिड़की पर बांस के डंडे पर तिरछा लटकाया गया
*सरदारपुर//* एक तरफ पूरा देश मे आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है वहीं दूसरी ओर चुने हुए जनप्रतिनिधि द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया जा रहा है प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सलवा में सचिव वह सरपंच द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करते हुए गंदगी के आलम में ध्वज फहराया गया ध्वज को सीधा ना लगाते हुए बांस के डंडे पर तिरछा लगाया गया ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत की लापरवाही वह उदासीनता के कारण गंदगी में ध्वजारोहण व पूजा की गई ग्राम पंचायत के आसपास गटर की सफाई व पंचायत के आसपास घास व ऊपर भी घास की सफाई न करते हुए ही ध्वजारोहण किया गया इस प्रकार ग्राम पंचायत सरपंच व सचिव द्वारा राष्ट्रीय ध्वज किए गए अपमान पर उच्च अधिकारी करेंगे कार्यवाही या राष्ट्रध्वज का ऐसे ही होता रहेगा अपमान
“जब इस मामले को लेकर ग्राम पंचायत सलवा के सचिव से दूरभाष पर चर्चा हुई तो उन्होंने स्पष्ट जवाब न देते हुए पल्ला झाड़ते नजर आए।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है