Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 25, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

स्टेट हेड एम.पी.अभिषेक शर्मा



नगर में आकर्षण का केंद्र रही झांकिया कृष्ण भजन पर जमकर झूमे श्रोता,,,

खिलचीपुर। नगर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व बड़े हर्ष और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया इस दौरान नगर में आकर्षण का केंद्र रही झांकिया श्री कृष्ण भजन पर जमकर झूमे श्रोता खिलचीपुर नगर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व शुक्रवार देर रात को हिन्द रक्षक ग्रुप के द्वारा नगर में भगवान कृष्ण की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा नगर में मनमोहक आकर्षक झांकियो के साथ निकाली गई
जिस में तरह-तरह की झांकियां शामिल थी। इस चल समारोह में लोग डीजे के पर चल सुमधुर धार्मिक भजनों पर भक्तजन जमकर थिरकते नाचते हुए शहर की सड़कों पर चल रहे थे। इस दौरान रास्ते भर में जगह जगह चल समारोह का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। हिन्द रक्षक ग्रुप के द्वारा श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली गई ,यहां शोभायात्रा रात 8 बजे ख़िलचीपुर के भोजपुर नाके से शुरू हुई और नगर के प्रमुख मार्गों से देर रात तक निकली। जिसमे श्रीकृष्ण के शेष नाग पर नृत्य सहित अन्य बाल स्वरूप वाली झांकी ,खाटू श्याम बाबा और वैष्णो देवी वाली,
पुतना एवं कागासुर की चलित झांकी बनाई गई थी जो लोगों को अपनी और आकर्षित कर रही थी एवं झांकी आकर्षक का केंद्र रही इस शोभा यात्रा मे डीजे के गानों पर चल रहे श्री कृष्ण भजनों पर जिस पर श्रद्धालु जमकर झूम उठे। वही इस चल समारोह में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे चल समारोह को देखने के लिए पूरे नगर की जनता मैं महिला पुरुष एवं बच्चे भी सड़को के दोनो ओर बड़ी एवं लंबी कतारें देखने के लिए जमा हो गई थी।वही सुरक्षा के दृष्टिगत रखते हुए चल समारोह में पुलिस बल भी तैनात रहा। वहीं देर रात तक सभी मंदिरों में श्री कृष्ण जी का जन्मोत्सव मनाया गया वही सभी को भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप दर्शन कराएं वही श्री कृष्ण जी की आरती के पश्चात सभी भक्तों में प्रसादी बांटी गई जिसके बाद सभी भक्तजनों ने प्रसादी लेकर अपने अपने घरों में जाकर उपवास खोला। इस दौरान सभी मंदिरों में हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की वही नंद के घर आनंद भयो जय हो कन्हैया लाल की के जयकारे लगाए गए वही श्री कृष्ण 12:00 बजे जन्म के पश्चात सभी मंदिरों के बाहर बम पटाखे आतिशबाजी चलाई गई जो आकर्षण का केंद्र रही!!