Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

एफआईआर कराने में अपनी भूमिका अदा करने वाले को ही लेना पड़ा अपने खिलाफ ज्ञापन।

लहार…भिंड जिले में प्रशासन द्वारा खबर चलाए जाने पर तीन पत्रकारों के खिलाफ फर्जी मामला दर्ज कराने की जांच कराए जाने के लिये लहार एसडीएम को ज्ञापन दिया गया,आवेदन देते हुए बताया कि भिंड जिले से पिछले दिनों एक खबर मध्य प्रदेश के समाचार पत्र चैनलों के साथ-साथ नेशनल चैनलों पर प्रकाशित की गई थी जिसमें बताया गया था कि 108 ना पहुंचने के कारण 1 पुत्र अपने पिता को हाथ ठेले पर इलाज के लिए ले जा रहा है उक्त खबर में पीड़ित के लड़के ने स्वयं कहा था कि 108 को फोन लगाया था लेकिन 108 नहीं पहुंची जिसके कारण उसे हाथ ठेले पर इलाज के लिए ले जाना पड़ रहा है उक्त खबर को भिंड जिले के पत्रकारों द्वारा कवरेज किया गया और चैनलों पर चलाया गया इसके बाद आनन-फानन में जिला प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा पत्रकारों पर दबाव बनाने की कोशिश की गई और पीड़ित मरीज के घर जाकर उसे धमकाया गया साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को भ्रमित जानकारी दी गई कि उक्त पीड़ित मरीज को शासन की सारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है जबकि उसे शासन की कुछ योजनाओं को छोड़ कर के किसी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। साथ ही जिन पत्रकारों द्वारा उक्त खबर को चलाया गया था उन पत्रकारों के नाम अनिल चौधरी, एनके भटेले, कुंजबिहारी कौरव हैं इन लोगों के खिलाफ दबोह थाने में धारा 420, 505 के तहत मामला भी दर्ज करा दिया गया है आता श्रीमान जी से निवेदन है कि उक्त संवेदनशील मामले की निष्पक्ष जांच करा कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कठोर कारवाई करने के निर्देश जारी करें साथ ही भारत के चौथे स्तंभ एवं आमजन की आवाज उठाने वाले पत्रकारों को न्याय दिलाने की कृपा करें,उक्त आवेदन गृहमंत्री मध्यप्रदेश शासन,डीजीपी मध्यप्रदेश सरकार, पुलिस महानिदेशक चम्बल सम्भाग व पुलिस अधीक्षक भिण्ड के नाम की प्रतिलिपि भी लहार एसडीएम को सौपी गई,,आवेदन देने बालों में नितिन त्रिपाठी,विवेक दुबे,नीरज शर्मा,मोनू उपाध्याय, हरिश्चंद्र पांडे,पंकज सिरोठिया, सन्तोष चौरसिया,रीतेश दिवोलिया,महेंद्र त्रिपाठी,सन्तोष त्यागी,विजय शर्मा,अटल तिवारी,धर्मेंद्र सिंह कौरव,राहुल शिवहरे,सचिन शर्मा,देवानंद नायक,संजीव चौधरी,रामबीर त्यागी,पवन शुक्ला, सचिन शर्मा,दीपक सिंह जादोंन,राजाभेया पाल, बुद्ध प्रकाश बौद्ध, अर्पित गुप्ता,मोहित गोस्वामी, रविंद शर्मा,अजय त्रिपाठी, विवेक पांडे,रोहित गुप्ता, ज्ञान सिंह कुशवाह, भूपेंद्र कौरव,सुधांशु मुद्गल व राजू त्रिपाठी सहित लहार विधान सभा के समस्त पत्रकार उपस्थित रहे।