Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

राहुल राठोड़ रिपोर्टर

*क्या यही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अमेरिका से बेहतर सड़क है

उधोग मंत्री को ध्यान देकर जनता की समस्या को करना चाहिए दूर

8 माह में 7 जिंदगी हो चुकी खत्म

दो विभागो के बीच टकराव का जनता भुगत रही खामियाजा

बरमंडल-चिराखान सडक को लेकर अब ग्रामीण जनता मैदान मे उतरने को तैयार है।
दो साल से सडक जर्जर होकर दिन प्रतिदिन गड्डो मे तब्दील हो चुकी है। सीएम हैल्पलाईन पर दर्ज शिकायतो का अधिकारीयो के द्वारा घुमावदार निराकरण कर शिकायतो का निराकरण किया जा रहा है। जबकी समस्या जस की तस बनी हुई है।
पिछले दो वर्ष मे इस सडक को लेकर 50 से अधिक शिकायते सीएम हैल्पलाईन पर दर्ज करवा दी जा चुकी है। वही कलेक्टर से लेकर प्रधानमंत्री सडक एंव लोकनिर्माण विभाग के अधिकारीयो को मौखीक तौर पर चर्चा कर अवगत कराया जा चुका है। लेकिन कोई सुनवाई नही हो पा रही है।
सडक मार्ग से जुडे ग्राम लाबरिया,बरमंडल,चिराखान,पदमपुरा,खुटपला,बरमखेडी,अकोलिया,पटोलिया सहित कई ग्रामो के ग्रामीणो ने एक आवेदन प्रधानमंत्री,मुख्यमंत्री,मुख्यसचिव,लोकनिर्माण मंत्री,ग्रामीण संडक मंत्री,इंदौर संभागायुक्त सहित कई अधिकारीयो को भेजे है।
सौपे गये ग्रामीणो ने सडक मार्ग की व्यथा बताते हुये लिखा है की गड्डो के कारण इस सडक मार्ग पर सफर करना काफी कठिन भरा साबित हो रहा है। दो विभागो के बीच बांटकर सडक को बदहाल कर दिया गया है। एक हिस्सा टुलैन मे परिवर्तीत हो चुका है तो दुसरा हिस्सा गड्डो की भरमार के साथ दिन प्रतिदिन जर्जर हो रहा है।
ग्रामीणो ने बताया की पंचायत चुनाव मे भी यहा से अधिकांश जनप्रतिनिधी भाजपा समर्थित निर्वाचित हुये है। उक्त क्षैत्र भाजपा समर्थित है फिर इसकी उपेक्षा क्यो की जा रही है। कही ना कही जिम्मेदार लोग जनता के बीच मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान की सरकार एंव भाजपा की छबी जनता के बीच धुमिल करने का प्रयास तो नही कर रहे है। सौपे गये आवेदन मे ग्रामीणो ने कहा की आने वाले समय मे प्रदेश मे विधानसभा चुनाव भी है। ऐसे मे रोड नही तो वोट नही की निती पर उतरकर जनता को आंदोलन करने पर मजबुर होना पडेगा। पहले ही कारम बांध के जल रिसाव के चलते सरकार की साख को जनता के बीच कम हुई है। अब देखना है इस तरह की जर्जर सडक के कारण आये दिन हो रही दुर्घटना मे मौते क्या सरकार की छबी को कम तो नही कर रही है।