विशाल भौरासे रिपोर्टर

बैतूल।किसानों द्वारा वर्तमान में बोई गई फसलों में होने वाले कीट एवं रोगों के लक्षण की जानकारी एवं उपचार की सलाह देने के लिए ग्राम पंचायत के क्लस्टर मुख्यालय पर कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
प्लांट क्लीनिक दल द्वारा 24 अगस्त को प्रथम पाली में प्रात: 10.30 बजे से विकासखंड आमला की क्लस्टर ग्राम पंचायत ससुन्द्रा में प्लांट क्लीनिक आयोजित की जाएगी, जिसमें ग्राम पंचायत ससुन्द्रा, अंधारिया, अंबाड़ा, बोथिया, ब्राह्मणवाड़ा, रमली, हसलपुर, ससाबड़, नांदपुर एवं रंभाखेड़ी के किसान भाग लेंगे।
प्लांट क्लीनिक दल द्वारा 24 अगस्त को द्वितीय पाली में दोपहर 2.30 बजे से विकासखंड आमला की क्लस्टर ग्राम पंचायत लालावाड़ी में प्लांट क्लीनिक आयोजित की जाएगी, जिसमें ग्राम पंचायत लालावाड़ी, तिरमऊ, कनौजिया, परसोड़ा, देवगांव, थानी, आंवरिया, हरदौली एवं खापाखतेड़ा के किसान भाग लेंगे।
प्लांट क्लीनिक दल द्वारा 24 अगस्त को ही प्रथम पाली में प्रात: 10.30 बजे से विकासखंड भैंसदेही की क्लस्टर ग्राम पंचायत धाबा में प्लांट क्लीनिक आयोजित की जाएगी, जिसमें ग्राम पंचायत धाबा, डेडवाकुंड, खोमई, पिपलनाकलां, थपोड़ा, बानूर, जामुलनी, सांवलमेंढा, उदामा एवं कोथलकुंड के किसान भाग लेंगे।
किसानों से अपील की गई है कि उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कृषि वैज्ञानिकों से खरीफ फसलों में होने वाले रोग एवं कीट नियंत्रण के संबंध में सलाह लेकर लाभ लें। साथ ही फसल संबंधी कीट-व्याधि के नमूने लेकर अवश्य आएं, ताकि फसलों की समस्या का निराकरण किया जा सके।

More Stories
होली पर्व के पूर्व बडी मात्रा में अवैध लकड़ी की जप्ती
धाकड़ समाज निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति बारह गाँव क्षेत्र राजोद की बैठक सम्पन्न हुई ।
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*