Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 25, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

स्टेट हेड एम.पी.अभिषेक शर्मा

2:30 से 3:00 के बीच पानी का बरसना हुआ धीरे-धीरे कम,लोगों ने ली राहत की सांस

निचली बस्ती के लोगों ने 1996 का वह मंजर किया याद, जब घरों में घुस आया था पानी

खिलचीपुर। नगर में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण नदी नाले उफान पर थे। वही सोमवार को
जीवनदायिनी नदी गाड़ गंगा नदी अपने पूरे वेग के साथ सुबह से ही भयंकर रुप में राजगढ़ रोड बड़े पुल से कल कल करती बह रही थी। जो नगर के इमली स्टैंड फतेहपुर तलाव नाले के साथ अन्य नाले भी तीव्र बहाव पर थे जिससे इमली स्टैंड पर छोटी पुलिया दो से तीन फिट पानी बह रहा था वहीं सोमवारिया बड़ी पुलिया पर दो फिट नीचे नदी का पानी बह रहा था।जिस पर पुलिस प्रशासन व नगर परिषद के कर्मचारी अपनी पुरी मुस्तेदी के भारी बारिश में भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए पुलियो पर नजर जमाए हुए थे जिससे कोई भी व्यक्ति नदी नाले पुलिया पार न कर सके वही नगर परिषद के माध्यम से नगर में एलाउंसमेंट करवाया गया जिसमें कहा गया है।इस वक्त लगातार भारी वर्षा होने के कारण नदी नाले उफान पर हे कोई भी व्यक्ति अपने घर से ना निकले वह नदी नाले के पास ना जाए।वहीं सुबह से हो रही लगातार बारिश से खिलचीपुर निचली बस्ति भोई मोहल्ला में एवं इमली स्टैंड पर रात के 12:30से 1:00 अफरा तफरी मच गई जब नीचली बस्ती में घरों में गांड़ गंगा मैया नदी ने अपना रोद्र रुप ओर भयंकर कर लिया वही देखते देखते जब पानी नीचली बस्ती के घरों की ओर बढ़ने लगा, वहीं भोई मोहल्ला पशु चिकित्सा ओफिस तक पानी पहुंच गया।
वहीं दुसरी ओर इमली स्टैंड मिट्ठू पटेल कि दुकान तक पानी पहुंच गया था वहीं सभी मोहल्लों के होंठों पर सन् 1996का वो मंजर याद आया जब सभी घर कच्चे थे सभी घरों में पानी घुस गया था उस समय काफी नुकसान भी हुआ था उस मंजर को याद करते हुए सभी मोहल्लों वाले ने अपने अपने घरों का सामान बांध कर घरों के अंदर रख दिया वहीं घरों बहार आ गये। ओर ऊपर वाले से फरियाद लगाकर मान मुराद करने लगे, वहीं रात लगभग 2 से 2.30 बजें तक होती रही।अगर इस बीच 2 घंटे तक और पानी इसी तरह गिरता तो भगवान जाने था किन-किन घरों तक पानी पहुंच जाता परंतु ऊपर वाले के घर देर हे अंधेर नहीं और मुस्लादार बारिश के धीरे धीरे पानी का बरसना कम होने लगा वही तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली
परंतु नदी का जलस्तर कम नहीं हुआ। वही सुबह होते होते धीरे धीरे नदी का जलस्तर कम होने लगा जो 9:00 बजे तक सामान्य होने लगा। वही नगर के खाण्ड़ी बावड़ी मार्ग पर बड़ा नाला व बड़ी नालियां पर डेढ़ से दो फिट पानी से लबालब था। लगातार हो रही वर्षा से खाण्डी बावड़ी रोड का पानी आसपास की कॉलोनी में घुस रहा है जो लोगों के घर तक भी 2 से 3 इंच भर गया । इसी प्रकार इमली स्टैंड देश प्रेमी होटल और अस्पताल रोड तक देर रात तक पानी से लबालब था।
वही प्रशासन द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से रात भर नजर बनाए हुए थे । वही देर शाम से नवनिर्वाचित नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि रामकरण मालाकार , नपा उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विजय शर्मा , पार्षद ओम प्रकाश गुप्ता, पार्षद संदीप शर्मा ओर पार्षद शंभू मेवाड़े, निचली बस्ती में रहने वाले लोगों पर नजर बनाए हुए थे जो रात 12:00 बजे से 2:00 बजे तक लोगों के बीच पहुंच कर जायजा ले रहे थे वही सुरक्षा की दृष्टि से लोगों की मदद के लिए तत्पर थे हालांकि नपा अध्यक्ष और प्रशासन के द्वारा सारी व्यवस्थाएं पहले से ही लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए इंतजाम कर लिए गए थे ओर लोगों के बीच सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षित स्थान पर लोगों को पहुंचाने के लिए नगर में एलाउंसमेंट भी करवा दिया गया था जिसके बाद रात भर लोगों के बीच जन संपर्क साधे हुए थे!!