Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्रजेश पाटिल रिपोर्टर

सिराली।। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय विष्णु प्रसाद शर्मा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं युवा मोर्चा प्रभारी सुश्री कविता पाटीदार माननीय कमल जी पटेल कृषि मंत्री माननीय दुर्गा दास उइके सांसद हरदा बैतूल हरदा जिला अध्यक्ष अमर सिंह जी मीणा एवं एवं टिमरनी विधायक संजय शाह भाजपा प्रदेश मंत्री एवं नर्मदा पुरम संभाग प्रभारी अभय पटेल हरदा जिला प्रभारी सुनील जी एडलक की सहमति तथा जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह सिराली भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष मंगोले की अनुशंसा उपरांत भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष की घोषणा की गई जिसमें अनिल राजपूत रामपुरा को युवा मोर्चा अध्यक्ष तथा किशन सोनी को नगर सिराली अध्यक्ष तथा दीपक गौर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है अनिल राजपूत पार्टी के लिए कर्मठ एवं लगन शील युवाओं में शामिल है वह कृषक के साथ-साथ एडवोकेट रहते हुए पार्टी का कार्य ईमानदारी और लगन से करते हैं उन्हें युवा मोर्चा अध्यक्ष बनाए जाने से से पार्टी को नई गति मिलेगी जिससे की भाजपा नगर में मजबूत होगी साथ ही किशन सोनी भी सरल एवं मिलनसार युवा है जिनके साथ युवाओं की उनकी सक्रियता पार्टी को मजबूती प्रदान करेगी दीपक गौड़ जुझारू एवं कर्मठ कार्यकर्ता है और उनकी मेहनत लगन के कारण आज उन्हें मंडल के बाद अब जिले में पद प्राप्त हुआ है उनके साथ काफी टीम जुड़ी रहती है और उनकी नियुक्ति पर युवाओं में खुशी की लहर है इनकी नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्नेह जनों ने बधाई प्रेषित किए

सबको साथ लेकर चलूंगा राजपूत

चर्चा के दौरान नवनियुक्त युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनिल राजपूत ने बताया कि मुझ पर विधायक संजय शाह एवं भाजपा जिला अध्यक्ष अमर सिंह जी मीणा सहित समस्त पार्टी पदाधिकारियों ने जो भरोसा जताया है मैं उस पर खरा उतरूंगा और सभी को साथ लेकर पार्टी को मजबूती प्रदान करूंगा हर पार्टी की गतिविधि में हिस्सा लेकर पार्टी को क्षेत्र में सक्रिय करना और नए युवाओं को पार्टी से जोड़ने का कार्य करूंगा साथी मेरा हर संभव प्रयास रहेगा कि पार्टी से अधिक से अधिक युवा जुड़े और पार्टी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचे और पार्टी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का प्रचार प्रसार कर योजनाओं का लाभ सभी को दिलाया जाएगा