विशाल भौरासे रिपोर्टर…………….



बैतूल।कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस ने गुरुवार को आठनेर तहसील के ग्राम धनोरा का भ्रमण कर वहां प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र पर आ रहे मरीजों की उपचार व्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही यहां पैथोलॉजी लैब का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने स्वास्थ्य केन्द्र में उपलब्ध दवाओं की भी जानकारी ली। साथ ही आवश्यक जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
ग्राम के हाई स्कूल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से उनके अध्ययन पर सवाल पूछे और स्कूल की समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों से उनकी समस्याओं पर चर्चा के दौरान पारसडोह बांध के जल प्रवाह क्षेत्र में आठनेर से मुलताई मार्ग पर आने वाली पुलिया की ऊंचाई बढ़ाने की मांग पर कलेक्टर ने पुलिया का भी निरीक्षण किया। ग्राम में सामुदायिक नल-जल योजना अंतर्गत निर्मित फिल्टर प्लांट भी कलेक्टर ने देखा एवं वहां से प्रदाय किए जाने वाले जल की शुद्धता की जानकारी ली।
इसी ग्राम में निर्मित गौशाला में व्यवस्था सुधारने के लिए आवश्यक प्रस्ताव बनाने के निर्देश भी दिए।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है