विशाल भौरसे रिपोर्टर…………….……………


महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार संत रविदास स्वरोजगार योजना एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
संत रविदास स्वरोजगार योजना
योजना में एक लाख रुपए से 50 लाख रुपए तक की उद्योग परियोजनाएं जैसे- एग्रो प्रोसेसिंग, फूड प्रोसेसिंग, कोल्ड स्टोरेज, मिल्क प्रोसेसिंग परियोजनाएं शामिल हैं।
सेवा ईकाई एवं खुदरा व्यवसाय जैसे ब्यूटी पार्लर, वाहन मरम्मत, फुटवेयर मरम्मत, किराना व्यवसाय, कपड़ा व्यवसाय हेतु परियोजना राशि एक लाख रुपए से 25 लाख रुपए तक।
पात्रता- 18 से 40 वर्ष आयु, न्यूनतम 12वीं कक्षा उत्तीर्ण, परिवार की वार्षिक आय 12 लाख से अधिक न हो।
वित्तीय सहायता- ब्याज अनुदान अनुसूचित जाति वर्ग के हितग्राहियों को बैंक द्वारा वितरित/शेष ऋण पर 5 प्रतिशत प्रतिवर्ष की दर से ब्याज अनुदान, अधिकतम 7 वर्षों तक नियमित रूप से ऋण भुगतान (निर्धारित समय एवं राशि) की शर्त पर दिया जाएगा एवं मप्र शासन द्वारा गारंटी फीस देय होगी।
आवेदन प्रक्रिया- आवेदक द्वारा samast.mponline.gov.in पोर्टल से आवेदन किया जा सकता है।
डॉ. भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना
दस हजार रुपए से एक लाख रुपए तक की स्वरोजगार परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी।
पात्रता- 18 से 55 वर्ष की आयु, आयकर दाता न हो।
वित्तीय सहायता- ब्याज अनुदान अनुसूचित जाति वर्ग के हितग्राहियों को बैंक द्वारा वितरित/शेष ऋण पर 7 प्रतिशत प्रतिवर्ष की दर से ब्याज अनुदान, अधिकतम 5 वर्षों तक (मोरेटोरियम अवधि सहित) नियमित रूप से ऋण भुगतान (निर्धारित समय एवं राशि) की शर्त पर दिया जाएगा एवं मप्र शासन द्वारा गारंटी फीस देय होगी।
आवेदन प्रक्रिया- आवेदक द्वारा samast.mponline.gov.in पोर्टल से आवेदन किया जा सकता है।
योजनाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

More Stories
ब्रह्म समाज मण्डल राजोद की वर्षिक बेठक सम्पन्न* *नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*
झांसी के ग्राम खुजा में राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह का भव्य स्वागत
माथुर साहब लेखनी के पुरोधा व महारथी थे-शरद द्विवेदी