Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पंकज दुबे रिपोर्टर

आज ग्राम कुंडालीखुर्द में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ जिसमें ग्राम के कृषकों ने बढ-चढ कर भाग लिया! इस कृषक प्रशिक्षण में कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने भी भाग लिया! सभी अधिकारियों के द्वारा प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने के लिए कृषकों को जैविक कीटनाशक दवा, नीमास्त्र, नीमपेस्ट, बीजामृत, सप्तधान्य दवा, ब्रम्हास्त्र, अग्निस्त्र, दसपर्णी अर्क, जीवामृत आदि की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई! ग्राम कुंडालीखुर्द के कृषक केवल चंद्रवंशी जी ने बताया कि वह पिछले एक वर्ष से जैविक खेती व प्राकृतिक कृषि कर रहे हैं जैविक कीटनाशक दवा, नीमास्त्र, नीमपेस्ट, बीजामृत, सप्तधान्य दवा, ब्रम्हास्त्र, अग्निस्त्र, दसपर्णी अर्क, जीवामृत आदि की विस्तृत जानकारी संस्था के द्वारा प्रदान की गई! इसी बीच कृषक केवल चंद्रवंशी के खेत का भ्रमण सभी अधिकारियों के द्वारा किया गया!

इस कार्यक्रम में कृषि एवं पशु पालन विभाग से जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने हमारे जनप्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य कमलेश उइके जी की तारीफ की क्षेत्र में लगातार क्षेत्र के विकास के लिए और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है उनके द्वारा यह भी कहा गया कि जिले की मीटिंग में भी क्षेत्र के विकास के लिए मुद्दे प्रमुखता से रखते हैं, सौभाग्य की बात है कि जिले के अधिकारी हमारे जनप्रतिनिधि की तारीफ करते हैं और हमारे क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है ऐसे जनप्रतिनिधि कमलेश उइके जी पंचायत सदस्य के रूप में हमें मिले है।इस एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि कल्याण एवं कृषि विभाग से उपसंचालक श्री जितेन्द्र सिंह जी, उद्यान विभाग से उपसंचालक श्री कोरी जी एवं पशु पालन विभाग से उपसंचालक श्री पक्षकार जी, उद्यानिकी महाविद्यालय के डीन श्री पराड़कर जी, जिला पंचायत सदस्य श्री कमलेश उईके, जनपद सदस्य श्री कुबेर सूर्यवंशी, सुंदरलाल नागवंशी, योगेन्द्र चंदेल, गगन ठाकरे, बलवीर चंद्रवंशी, बीटीएम श्री अमित बघेल जी, अरविंद सरेयाम, मनोहरी सरेयाम, रघुवीर चंद्रवंशी, दीपक सरेयाम, विजय नारनोटे, संतकुमार बट्टी, प्रहलाद बट्टी, जयंत बेलवंशी, जयप्रकाश आरगुडे, संदीप ठाकरे, शाहदेव कराडे, संदीप बघेल, कन्हैया सरेयाम, विनोद सरेयाम, बिसेन उईके एवं अन्य कृषक बंधु उपस्थित रहे!