बाल किशोर मिश्रा रिपोर्टर




न्यूज़ 24×7इंडियाअटेर जिला-भिण्ड (एम.पी.)
आज दिनांक 27 अगस्त 2022 को अटेर क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों का हालचाल जानने पहुंचे कांग्रेस के पूर्व विधायक श्री हेमंत कटारे…….कोटा बैराज से जो पानी छोड़ा गया है उस वजह से चंबल नदी का जलस्तर काफी बढ़ जाने के कारण अटेर क्षेत्र के एक दर्जन से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।जिस कारण बाढ़ प्रभावित गांव में रहने वाले लोगों को काफी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।
वही कांग्रेस के पूर्व विधायक श्री हेमंत कटारे जी, पार्षद श्री सुनील कांकर,सरपंच राजू, जनपद सदस्य करू गुर्जर, सुरेन्द्र, अरविंद बघेल, सजमेरी पठान, विजय शर्मा, चौंचे दीक्षित, महेश यादव, कल्लू भटेले,करू पुरोहित आदि सभी ने बाढ़ पीड़ित गांवों का दौरा कर गली-गली जाकर निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान बाढ़ पीड़ितों से रूबरू होकर पीड़ितों की समस्याएं सुनी और हाल-चाल जाना और बाढ़ पीड़ितों से बातचीत कर उनसे कहा कि वह सरकार से बाढ़ पीड़ित लोगों के हुए नुकसान की हर संभव मदद करने की मांग करते हैं…और श्री कटारे ने सरकार को याद दिलाते हुए कहा कि पिछली बार आई चंबल नदी में बाढ़ के कारण जिन बाढ़ पीड़ितों का नुकसान हुआ था उसका मुआवजा न मिलने की बात को दोहराते हुए कहा कि…..कछपुरा अटेर नावलीवृंदावन खैराट, मघेरा सहित अन्य गांवों में भी दर्जनों मकान डूब गए हैं जिन परिवारों के बाढ़ के पानी में घर मकान डूब गए हैं उन सभी परिवारों को हर संभव प्रशासनिक मदद मुहैया करानी चाहिए। जान माल मवेशी आदिके नुकसान की प्रशासनिक मदद दिए जाने से लेकर स्वच्छता शुद्ध भोजन पेयजल की बहाली बिजली की आपूर्ति पीड़ितों के इलाज को प्राथमिकता दी जाने से लेकर राहत,और पुनर्वास आदि कार्य शुरू किया जाना चाहिए।बाढ़ के कारण हुए नुकसान का सही आंकलन पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित कर बाढ़ प्रभावितों के लिए वित्तीय सहायता प्र�
More Stories
श्री तारा बहुउद्देशीय संस्थान नागपुर के अध्यक्ष श्रीमती. मनुजा निलेश तिवारी इनके द्वारा दिनांक 18/10/25 शनिवार को श्री. शिवगौरी नागनाथ मंदिर चंदन नगर नागपुर यह पर मोफत आरोग्य रोग निदान शिबीर का आयोजन किया गया था।
महाराष्ट्र राज्य के जिला गडचिरोली दिवाली त्योहार के पर्व पर प्रशासन द्वारा अवैध रूप से शराब पर प्रतिबंध के लिए आमजन द्वारा मांग
शालीनता से पुरस्कृत आष्टी पोलिस निरीक्षक श्री विशाल काळे द्वारा शहर में शांति व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधों पर प्रभावी अंकुश की अनोखी पहल